महवा: बारिश से खिले किसानों के चेहरे, उमस से मिली राहत, फसलों को मिली नई संजीवनी
महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय सहित क्षेत्र मेंबारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे, बाजरे की फसल को नया जीवन मिल गया है, क्षेत्र के गांवो में तेज गर्मी के बीच मंगलवार को अचानक मौसम ने करवट ली। हल्की बारिश के साथ घने काले बादल छा गए, जिससे मौसम सुहावना हो गया और किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। लंबे समय बाद हुई इस बारिश को किसान बाजरे की फसल के लिए बेहद लाभदायक मान रहे हैं।
किसानों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद बाजरे की फसल में खाद डालने का यह सबसे उपयुक्त समय होता है। बारिश के कारण खाद अच्छी तरह मिट्टी में घुल जाती है, जिससे फसल को भरपूर पोषण मिलता है और उसकी बढ़वार बेहतर होती है। किसानों को उम्मीद है कि समय पर हुई यह बारिश इस बार अच्छी पैदावार का आधार बनेगी।
ग्रामीणों के अनुसार बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है, जिससे खरीफ फसलों को भी लाभ मिलेगा। मौसम में आई इस राहत ने गर्मी से परेशान लोगों को भी सुकून पहुंचाया है। किसानों ने इसे प्रकृति का वरदान बताते हुए अच्छी बारिश की उम्मीद जताई है। दिन भर चली रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया । खेत-खलियान तर-बतर हो गए हैं। इस बारिश से मुरझाई फसलों को नई संजीवनी मिली है, जिसे देखकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। इससे खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आने की पूरी उम्मीद है।
लंबे समय से अच्छी बारिश की बाट जोह रहे किसानों के लिए यह फुहार अमृत समान है। इससे खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है और फसलों की रुकी हुई वृद्धि को बल मिलागा। दिन भर चली रिमझिम बारिश और ठंडी हवाओं के कारण भीषण उमस व गर्मी से आम जनजीवन को राहत मिली है। तापमान में गिरावट आने से वातावरण खुशनुमा हो गया।
वहीं पहली बार झूम कर हुई बारिश से क्षेत्र में ज्वार बाजरा मक्का की फसल लहराने लगेगी । आज सोमवार को प्रातःशुरू मे हुई तेज वह दिन भर रुक-रुक कर हुई बरसात से बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त पानी भर गया, जिससे बुवाई की हुई फसलों में काफी लाभ मिला है।किसानों ने बताया कि लंबे समय से बारिश का इंतजार था। अब खेतों में नमी और पानी मिलने से काम आसान हो गया है।
बारिश ने जहां किसानों को राहत दी,
वहीं कुछ जगह कच्चे रास्तों के कारण राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दीं। अनेक कच्चे रास्ता रोड एवं निचले हिस्सों पर राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ जगह रास्ते में घरों के के सामने भर जाने से लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हुआ। लोगों ने ने बताया कि जलभराव के कारण घर तक पहुंचने में भी परेशानी हुई है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बरसात में यही समस्या सामने आती है।
मौसम के अनुकूल होने से ग्रामीण और स्थानीय कुछ स्थान में, कुछ निचले इलाकों और जल निकासी की व्यवस्था न होने वाले में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली है। जिसका समय पर निराकरण कर दिया गया


