महुवा के तारा चंद गोयल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान) के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

Jul 5, 2026 - 17:53
 0
महुवा के तारा चंद गोयल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान) के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान) के संगठन विस्तार के अंतर्गत महुवा के वरिष्ठ समाजसेवी एवं अग्रवाल सम्मेलन संस्थान महुवा के महामंत्री ताराचंद गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।

यह नियुक्ति अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बसंत कुमार मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री  गोपाल गोयल, प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग तथा प्रदेश युवा अध्यक्ष  रोहित गर्ग की सहमति एवं निर्देशानुसार जारी मनोनयन पत्र के माध्यम से की गई है।
समाजसेवी  तारा चंद गोयल लंबे समय से अग्रवाल समाज की सामाजिक, धार्मिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। अपनी संगठन क्षमता, समाज सेवा के प्रति समर्पण, सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व तथा कुशल नेतृत्व के बल पर उन्होंने समाज में एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है। समाज को संगठित एवं सशक्त बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
ताराचंद गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन होने पर अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों, समाजबंधुओं एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए  तारा चंद गोयल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व, अनुभव एवं कार्यशैली से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी तथा समाजहित में अनेक जनकल्याणकारी एवं संगठनात्मक कार्यों को नई गति प्राप्त होगी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है