ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान: रीना को मिला विवाह प्रमाण पत्र, काश्तकार हनीफ के राजस्व रिकॉर्ड में हुई शुद्धि

Jul 21, 2026 - 19:46
 0
ग्रामीण सेवा शिविर में समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान: रीना को मिला विवाह प्रमाण पत्र, काश्तकार हनीफ के राजस्व रिकॉर्ड में हुई शुद्धि

गोविंदगढ़ (अलवर) राज्य सरकार के पंचायती राज एवं राजस्व विभाग द्वारा चलाए जा रहे "ग्रामीण सेवा शिविर 2026" आमजन के लिए राहत का बड़ा जरिया साबित हो रहे हैं। जिला अलवर की पंचायत समिति गोविंदगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत न्याणा में आयोजित फॉलो-अप शिविर में अधिकारियों की तत्परता से ग्रामीणों के वर्षों पुराने लंबित कार्यों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर में एक ओर जहाँ सामाजिक दस्तावेज जारी किए गए, वहीं दूसरी ओर लंबे समय से उलझे राजस्व प्रकरणों को सुलझाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी गई। 

1. रीना राजपूत को मिला विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र
ग्राम पंचायत न्याणा निवासी रीना राजपूत (पत्नी श्री धारा) लंबे समय से अपने विवाह का पंजीयन करवाने के लिए परेशान हो रही थीं। उचित जानकारी और व्यवस्था के अभाव में यह काम अटका हुआ था। शिविर में आवेदन मिलने पर उपस्थित अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए दस्तावेजों का तुरंत सत्यापन किया और ग्राम पंचायत द्वारा मौके पर ही रीना राजपूत को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र सौंपा गया। 

2. काश्तकार हनीफ शेर मोहम्मद के राजस्व रिकॉर्ड में शुद्धि
इसी शिविर के दौरान एक अन्य महत्वपूर्ण मामले में काश्तकार हनीफ शेर मोहम्मद के राजस्व रिकॉर्ड (जमीन संबंधी दस्तावेजों) में आ रही विसंगतियों का भी मौके पर ही निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग की टीम ने प्रकरण की जाँच कर रिकॉर्ड में आवश्यक सुधार किया। रिकॉर्ड शुद्ध होने से हनीफ शेर मोहम्मद को अब भविष्य में होने वाले न्यायिक और प्रशासनिक कार्यों में सुगमता रहेगी तथा अनावश्यक कानूनी उलझनों से राहत मिलेगी।

लाभार्थियों ने जताया सरकार व प्रशासन का आभार
मौके पर ही समस्याओं का समाधान होने से लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। रीना राजपूत और काश्तकार हनीफ शेर मोहम्मद ने राज्य सरकार, मुख्यमंत्री, जिला प्रशासन एवं शिविर में मौजूद अधिकारियों की इस पारदर्शी व संवेदनशील कार्यप्रणाली की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी कौशल्या विश्नोई, सहायक शिविर प्रभारी एवं तहसीलदार रोहित मीना, खंड विकास अधिकारी हेमलता महावर सहित समस्त विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है