31 अगस्त तक जिले में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलोअप शिविर

Jul 22, 2026 - 15:25
 0
31 अगस्त तक जिले में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविरों के फॉलोअप शिविर

कोटपूतली-बहरोड़, 22 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 की निरंतरता बनाए रखते हुए 31 अगस्त 2026 तक जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य पूर्व में आयोजित सेवा शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

जिला कलक्टर अपर्णा गुप्ता ने बताया कि फॉलोअप शिविरों के दौरान राजस्व, पंचायती राज, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, कृषि, विद्युत, जलदाय, पशुपालन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे। शिविरों में राजस्व संबंधी प्रकरण, नामांतरण, सीमाज्ञान, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, खाद्य सुरक्षा, आयुष्मान भारत, मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, पालनहार, कृषि योजनाओं सहित अन्य विभागीय सेवाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविरों में पूर्व में प्राप्त लंबित आवेदनों की समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। साथ ही नवीन आवेदन भी प्राप्त किए जाएंगे तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। सभी संबंधित विभागों को शिविरों में आवश्यक अभिलेख, तकनीकी संसाधन एवं कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को एक ही स्थान पर अधिकतम सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी ग्रामीण नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी ग्राम पंचायत में निर्धारित तिथि पर आयोजित फॉलोअप सेवा शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त करें। 

शिविरों का उपखण्डवार कार्यक्रम

* उपखण्ड कोटपूतली
22 जुलाई– चिमनपुरा, 23 जुलाई– चूरी, 24 जुलाई– बनार, 27 जुलाई– रायकरणपुरा, 28 जुलाई– जयसिंहपुरा, 29 जुलाई– देवता, 30 जुलाई– बनेठी, 3 अगस्त– बनका, 4 अगस्त– नारेहड़ा, 5 अगस्त– पवाना अहीर, 6 अगस्त– खेड़ानिहालपुरा, 7 अगस्त– खड़ब, 11 अगस्त– केशवाना राजपूत, 12 अगस्त– शुक्लबास, 13 अगस्त– कल्याणपुरा कला, 17 अगस्त– भालोजी, 18 अगस्त– कंवरपुरा, 19 अगस्त– हांसियावास, 20 अगस्त– कुजोता, 21 अगस्त– बसई, 24 अगस्त– गौवर्धनपुरा।

* उपखण्ड पावटा
22 जुलाई– पांचूडाला, 23 जुलाई– तुलसीपुरा, 27 जुलाई– प्रेमनगर, 28 जुलाई– केरोड़ी, 29 जुलाई– राजनोता, 30 जुलाई– भौनावास, 31 जुलाई– फतेहपुर खुर्द, 3 अगस्त– पुरुषोत्तमपुरा, 4 अगस्त– सुंदरपुरा डाडा, 5 अगस्त– वीर तेजाजी नगर, 6 अगस्त– ठीकरिया, 10 अगस्त– भूरी भड़ाज, 11 अगस्त– सुजातनगर, 12 अगस्त– भैंसलाना, 13 अगस्त– द्वारिकपुरा, 17 अगस्त– दांतिल, 18 अगस्त– टोरड़ा गुजरान, 19 अगस्त– टसकोला, 20 अगस्त– बुचारा, 24 अगस्त– पंडितपुरा, 25 अगस्त– पाथरेड़ी, 31 अगस्त– मंढा एवं चौबाला।

* उपखण्ड विराटनगर
22 जुलाई– सोठाना, 23 जुलाई– पापड़ा, 24 जुलाई– तेवड़ी, 27 जुलाई– छितोली, 28 जुलाई– जयसिंहपुरा, 29 जुलाई– बगावास अहीरान, 30 जुलाई– केरली, 31 जुलाई– बजरंगपुरा, 3 अगस्त– आंतेला, 4 अगस्त– भाबरू, 5 अगस्त– लुहाकना कला, 6 अगस्त– किशनपुरा, 7 अगस्त– ढाणी गैसकान, 10 अगस्त– खातोलाई, 11 अगस्त– गुर्जरपुरा, 12 अगस्त– चतरपुरा एवं बागावास चौरासी, 13 अगस्त– जवानपुरा, 14 अगस्त– बिलवाड़ी, 17 अगस्त– नवरंगपुरा, 18 अगस्त– भामोद, 19 अगस्त– पालड़ी, 20 अगस्त– तालवा, 21 अगस्त– बड़ौदिया, 24 अगस्त– दूधी आमलोदा, 25 अगस्त– पुरावाला, 27 अगस्त– जोधुला, 31 अगस्त– मैढ़।

* उपखण्ड बहरोड़
24 जुलाई– जैनपुरवास, 28 जुलाई– ढूँढाडरिया और चंदीचाना, 30 जुलाई– कारौड़ा, 31 जुलाई– जटगांवड़ा एवं गुवाना, 4 अगस्त– पहाड़ी, 5 अगस्त– गंडाला, 6 अगस्त– मोहम्मदपुर, 7 अगस्त– उंटोली, 11 अगस्त– बसई एवं गुगड़िया, 12 अगस्त– खोहर, 13 अगस्त– गादोज, 14 अगस्त– अनन्तपुरा, 18 अगस्त– गुर्जरवास, शाहजापुरा नांगलिया, 19 अगस्त– महाराजावास एवं बिजौरावास, 20 अगस्त– जखराना कला, 21 अगस्त– बूढ़वाल एवं भूपसेड़ा, 25 अगस्त– तसिंग, 31 अगस्त– कोहराना।

* उपखण्ड नीमराना
22 जुलाई– परतापपुर, 23 जुलाई– डुमरौली, 24 जुलाई– हुड़िया कला, 27 जुलाई– कायसा, 28 जुलाई– काठुवास, 29 जुलाई– रेवाना, 30 जुलाई– नानगवास, 31 जुलाई– दौसोद, 3 अगस्त– महतावास, 4 अगस्त– माजरी कला, 5 अगस्त– गिगलाना, 6 अगस्त– गूगलकोटा, 7 अगस्त– रोडवाल, 10 अगस्त– नांगली बलाई, 11 अगस्त– घिलोट, 12 अगस्त– बिचपुरी, 13 अगस्त– सांतो, 14 अगस्त– कोकिला जोगा, 17 अगस्त– डाबड़वास, 18 अगस्त– फौलादपुर, 19 अगस्त– खुदरोट, 20 अगस्त– जोनायचा खुर्द, 21 अगस्त– कन्हावास, 24 अगस्त– जोनायचा कला, 25 अगस्त– माजरा एवं शाहजहांपुर, 27 अगस्त– श्रीयानी, 31 अगस्त– कुटिना।

* उपखण्ड बानसूर
22 जुलाई– बहराम का बास एवं सबलपुरा, 23 जुलाई– रामपुर एवं कल्याणपुरा, 28 जुलाई– बालावास एवं मोठुका, 29 जुलाई– हाजीपुर एवं चुला, 30 जुलाई– हमीरपुर एवं छीड़, 4 अगस्त– किशोरपुरा एवं बामनवास, 5 अगस्त– लेकड़ी एवं होलावास, 6 अगस्त– इन्द्राड़ा एवं खोहरी, 11 अगस्त– गिरुड़ी एवं खेड़ा, 12 अगस्त– श्यामपुरा एवं रसनाली, 13 अगस्त– बबेरा एवं आलमपुर, 18 अगस्त– नांगल लाखा एवं बुटेरी, 19 अगस्त– लोयती एवं महनपुर, 20 अगस्त– बबेड़ी एवं ईशरा का बास, 21 अगस्त– गूंता एवं मांची, 24 अगस्त– शाहपुर एवं बाबरिया, 25 अगस्त– भगु का बास एवं देवसन, 31 अगस्त– हरसोरा एवं माजरा अहीर।

* उपखण्ड नारायणपुर
23 जुलाई– गढ़ी, 24 जुलाई– नीमूचाना, 27 जुलाई– कोलाहेड़ा, 28 जुलाई– विलाली, 30 जुलाई– अजबपुरा, 31 जुलाई– बुर्जा, 3 अगस्त– बामनवास काकर, 4 अगस्त– चतरपुरा, 6 अगस्त– खरखड़ी कला, 7 अगस्त– बासदयाल, 10 अगस्त– कानपुरा लोज, 11 अगस्त– तुराणा, 13 अगस्त– मुण्डावरा, 14 अगस्त– नयाबास, 17 अगस्त– चांदपुरी, 18 अगस्त– कराणा , 20 अगस्त– बसई जोगियान, 21 अगस्त– विजयपुरा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................