पत्नी को पीहर छोड़ लौट रहे 4 बच्चों के पिता को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत

Jul 23, 2026 - 17:39
Jul 23, 2026 - 17:59
 0
पत्नी को पीहर छोड़ लौट रहे 4 बच्चों के पिता को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर ही मौत

पाली / राजस्थान 

पाली के शिवपुरी थाना क्षेत्र में जाडन के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 4 बच्चों के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

???? जाडन हाईवे पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, जाडन गांव निवासी परबतराम बावरी (42) पुत्र कलाराम बावरी गुरुवार सुबह अपनी पत्नी को सोजत के पास मूथों की बासनी स्थित उनके पीहर छोड़ने गए थे।

पत्नी को छोड़कर जब वे अकेले बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी जाडन के पास हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि परबतराम के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

???? ट्रॉमा वार्ड में गूंजा चीख-पुकार, आंखों में आए आंसू

हादसे की खबर मिलते ही बांगड़ हॉस्पिटल के ट्रॉमा वार्ड में मृतक के भाई-बहन और रिश्तेदार पहुंच गए। अस्पताल परिसर परिजनों के रोने-बिलखने और चीख-पुकार से गूंज उठा। परबतराम अपने पीछे 4 छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

???? 'पति गया, अब बेटा भी... पर रोऊंगी नहीं': मां के शब्दों ने हर आंख नम की

इस हृदयविदारक घटना के बीच मृतक की मां पानीदेवी का संयम और कलेजा देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं। वह खुद अपने आंसुओं को पीकर बाकी बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाती रहीं।

"पति की मौत के बाद अकेले मजदूरी करके बच्चों को पाला था। अब रोने से मेरा बेटा वापस तो नहीं आएगा। पहले बेटे की बॉडी घर ले जानी है, उसका अंतिम संस्कार करना है। अगर मैं ही रोने लगूंगी तो यह सब काम कौन संभालेगा? अपने बच्चों की मां भी मैं ही हूं और बाप भी मैं ही हूं।"

पानीदेवी (मृतक की मां)

???? अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

शिवपुरी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के बाद भागने वाले अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................