पेपर लीक और लाठीचार्ज पर फूटा गुस्सा: जावाल में सड़कों पर उतरे युवा-कांग्रेसी, जलाया पीएम मोदी का पुतला

Jul 23, 2026 - 17:39
Jul 23, 2026 - 18:10
 0
पेपर लीक और लाठीचार्ज पर फूटा गुस्सा: जावाल में सड़कों पर उतरे युवा-कांग्रेसी, जलाया पीएम मोदी का पुतला

देशभर में पेपर लीक और युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सिरोही जिले के जावाल कस्बे में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने, युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच और भविष्य में पेपर लीक रोकने के लिए प्रभावी कानून लागू करने की मांग की। लोढ़ा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा नहीं देते हैं, तो इसकी जवाबदेही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 152 पेपर लीक हुए हैं, जिससे करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। 'युवाओं को न्याय दो' के लगे नारे प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने 'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो', 'युवाओं को न्याय दो' और 'पेपर लीक बंद करो' जैसे नारे लगाए। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी हिम्मत सुथार, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सीरवी, नारायण सुथार, पुनीत अग्रवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव हेमलता शर्मा, मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह रावणा, प्रताप राम, हनंवत सिंह मेड़तिया, गणपतसिंह वेलांगरी, जिला महासचिव तेजाराम मेघवाल, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव प्रकाश राठौड़, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश मीणा, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष कनाराम भील, दीपक राणा, खीमसिंह मोहब्बत नगर, गिरीश देवासी, रत्न सिंह सिलदर, पूर्व प्रधान अचलाराम माली, पूर्व सरपंच रजनी देवी, नरसाराम सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................