सरकारी छात्रावासों में विद्यार्थियों को मिलेगी विषय विशेषज्ञों की कोचिंग, गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित

Jul 23, 2026 - 18:50
 0
सरकारी छात्रावासों में विद्यार्थियों को मिलेगी विषय विशेषज्ञों की कोचिंग, गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित

खैरथल (हीरालाल भूरानी)
             सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जिले में संचालित विद्यालय स्तरीय राजकीय छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्या संबल योजना के तहत अस्थायी गेस्ट फैकल्टी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित विषय विशेषज्ञ छात्रावासों में आवासित कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी, विज्ञान एवं गणित जैसे विषयों की कोचिंग प्रदान करेंगे।
            जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि विभागीय नियमानुसार निर्धारित योग्यता एवं पात्रता रखने वाले अनुभवी सेवानिवृत्त कार्मिकों तथा निजी अभ्यर्थियों का चयन गेस्ट फैकल्टी के रूप में किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रति घंटे की दर से मानदेय देय होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र जिला कार्यालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खैरथल-तिजारा से प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वहीं जमा करा सकते हैं।
            उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक छात्रावासों के लिए आवेदन करना चाहता है तो प्रत्येक छात्रावास के लिए अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा। योग्यता, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी संबंधित विभागीय ब्लॉक कार्यालय, राजकीय छात्रावास अथवा जिला कार्यालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, खैरथल-तिजारा से प्राप्त की जा सकती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................