खैरथल महाविद्यालय में नई किरण नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Jul 23, 2026 - 18:51
 0
खैरथल महाविद्यालय में नई किरण नशा मुक्ति कार्यक्रम के तहत हुआ विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)

           राजकीय महाविद्यालय खैरथल में नई किरण नशा मुक्ति अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ विजय कुमार वर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा मुक्त वातावरण से अवगत करवाया गया। वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ महेश गोठवाल ने विद्यार्थियों को नशा जनित उत्पादों के सेवन से व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक,  पारिवारिक सामाजिक परेशानियों के बारे में विस्तार से समझाया। संकाय सदस्य डॉ जाकिर हुसैन ने नशा ना करने की सलाह देते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हुए अपना उज्जवल भविष्य तय करने का संदेश दिया।  संकाय सदस्य डॉ दीपक कुमार ने बताया कि तंबाकू, बीडी, सिगरेट, शराब, ड्रग्स यह सभी मनुष्य के जीवन को बर्बाद कर देते हैं इसलिए इनका सेवन स्वस्थ समाज के लिए खतरा है। डॉ राहुल वर्मा ने बताया कि नशा एक अभिशाप है जिससे हमेशा सभी को दूर रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के संचालक राजवीर सिंह मीणा ने बताया कि नशा वैसे ही होता है जैसे लकड़ी में दीमक का लगना।  इस कार्यक्रम में स्टाफ सदस्य डॉ सरस्वती मीणा, मनोज कुमार गुप्ता, आशीष शर्मा,  सौम्या बारेठ ,प्रभु दयाल,  विक्रम सिंह मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................