महाराजा अग्रसेन कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर की ग्रेजुएशन सेरेमनी मनाई
खैरथल (हीरालाल भूरानी) अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, दिल्ली की प्रेरणा से श्री अग्रवाल सभा संस्थान, खैरथल द्वारा संचालित महाराजा अग्रसेन कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का ग्रेजुएशन सेरेमनी मनाया गया।
संस्थान के अध्यक्ष नरेश गर्ग और सचिव प्रमोद सिंघानिया ने साझा बयान में बताया कि आज हमारे निःशुल्क कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में यहां से प्रशिक्षित बच्चों को उनके कोर्स के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर उनको एक सामान्य आयोजन के दौरान प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
सेंटर की अनुभवी प्रशिक्षिका लक्षिता शर्मा ने बताया कि हमारे सेंटर से करीब 150 लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके है जिनमें बच्चे और बड़े शामिल है।
अग्रवाल सभा संस्थान के सचिव प्रमोद सिंघानिया ने बताया कि यह कंप्यूटर प्रशिक्षण सेंटर करीब डेढ़ साल पहले अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंघानिया की प्रेरणा से, अग्रवाल समाज के भामाशाहों के आर्थिक सहयोग से और संस्थान के अध्यक्ष नरेश गर्ग और सचिव प्रमोद सिंघानिया के प्रयासों से स्थापित किया गया था।