करोड़ों की लागत से बनी सीएचसी पड़ी बदहाल, विधायक मांगेलाल मीणा ने जताई गहरी नाराजगी

Jul 24, 2026 - 19:26
 0
करोड़ों की लागत से बनी सीएचसी पड़ी बदहाल, विधायक मांगेलाल मीणा ने जताई गहरी नाराजगी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर)। मालाखेड़ा रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की बदहाली को देखकर क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक (राजगढ़-लक्ष्मणगढ़) मांगेलाल मीणा ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित यह उपखंड स्तरीय अस्पताल इन दिनों प्रशासनिक उपेक्षा और बदहाली की मार झेल रहा है।

विधायक द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह उखड़ा हुआ प्लास्टर, चारों तरफ फैली गंदगी, कमरों पर लटके ताले और उगी हुई झाड़ियां नजर आईं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव और जर्जर भवन ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पूर्व में भी पत्र लिखकर जताई थी आपत्ति

अस्पताल की दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए विधायक मांगेलाल मीणा ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी इस भवन को दुरुस्त कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा था। इसके बावजूद स्थिति में सुधार न होने पर उन्होंने राज्य सरकार को तुरंत रिमाइंडर पत्र भेजने की बात कही। उन्होंने दो टूक कहा, "जनता के पैसे से बने अस्पताल में ऐसी अव्यवस्था किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

झाड़ियां काटने और तुरंत सुधार के निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक ने सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बंसल को अस्पताल परिसर में उगे बबूल और खरपतवार को कटवाकर तुरंत सफाई कराने के सख्त निर्देश दिए।

सीएम और स्वास्थ्य मंत्री से होगी शिकायत

विधायक ने मौके से ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) से फोन पर बात कर अपनी कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले की शिकायत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री से की जाएगी, ताकि क्षतिग्रस्त भवन की मरम्मत हो सके और यह अस्पताल सही मायने में आम जनता के इलाज के काम आ सके। निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी अधिकारी सहित अस्पताल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................