पी. डी. गर्ल्स कॉलेज में VMOU कोटा की ओर से आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, बालिकाओं ने किया पौधारोपण

Jul 24, 2026 - 19:23
 0
पी. डी. गर्ल्स कॉलेज में VMOU कोटा की ओर से आमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, बालिकाओं ने किया पौधारोपण

हलैना (विष्णु मित्तल)। स्थानीय पी. डी. गर्ल्स कॉलेज, वैर में वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा की विजिटिंग टीम का आगमन हुआ। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. पवन धाकड़ ने पधारे हुए अतिथियों का माला पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीना स्वागत व अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित 'आमुखीकरण' (Orientation) सत्र में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एस. वी. सिंह, आलोक शर्मा और अंकुर शर्मा ने छात्राओं को दूरस्थ शिक्षा और विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में जुलाई सत्र के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जिसका लाभ छात्राएं अपनी नियमित पढ़ाई के साथ भी उठा सकती हैं।

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश आमुखीकरण कार्यक्रम के पश्चात कॉलेज परिसर के मैदान में पर्यावरण संरक्षण और हरित धारा की थीम पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसमें कॉलेज की बालिकाओं और अतिथियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे रोपे तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के समापन पर सभी आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान किया गया। इस दौरान रविकेश, सतीभान, चेतना धाकड़, शांता सिंह सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................