लक्ष्मणगढ़ में नगर पालिका ने दूसरे दिन भी हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

Jan 8, 2026 - 13:30
 0
लक्ष्मणगढ़ में नगर पालिका ने दूसरे दिन भी हटवाया अस्थाई अतिक्रमण

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका प्रशासन ने जालूकी रोड से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए आज गुरुवार को नगर पालिका सीमा क्षेत्र में रह रहे बाकी बिजली घर से आगे का अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने  अनाज मंडी के आमने-सामने दुकानों के आगे  बन रहे कच्चे पक्के चबूतरे एवं टीन शैडो को हटाया गया । पालिका के जेईएन श्याम सुंदर पांडे तहसीलदार हरदयाल सिंह  पुलिस बल के नेतृत्व में पालिका के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने अतिक्रमण जेसीबी की सहायता से हटाया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान 
मौके पर मौजूद लोगों नेअस्थाईअतिक्रमण के बाद रास्ता सुगम होने से नगर पालिका की कार्रवाई पर संतोष जताया।  साथ ही अभियान कस्बे के मेंन बाजार कठूमर रोड मालाखेड़ा रोड पर भी कार्यवाही करने की मांग की। 
 नगर पालिका ईओ जगदीश खीचड़ ने बताया कि अस्थाई अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना पूर्व में दे दी गई थी। इसके अलावा कई बार दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने की अपील की गई। सफाई रोशनी एवं रास्तों पर अतिक्रमण हटाना नगर पालिका प्रशासन का प्राथमिकता में कार्य है। 
आज के अभियान के दौरान गंदे नाले के बाहर बने चबूतरे टीन शैड आदि को जेसीबी की मदद से हटवाया गया। ईओ ने कहा कि आम जनता की सुविधा, शहर के सौंदर्यीकरण व अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी नगर पालिका क्षेत्र में जारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................