राजगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

Sep 4, 2026 - 16:39
 0
राजगढ़ की अग्रवाल धर्मशाला में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता। कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में रेनू जैन की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़ी ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वैश्य समाज की महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया।

समारोह की शुरुआत भगवान श्री कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना और महाआरती से हुई। इसके पश्चात महिला मंडल द्वारा मधुर भजनों के साथ सत्संग का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण कृष्णमय हो गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा और कृष्ण के मनमोहक स्वरूपों में सज-धजकर पहुंचे, जिनकी बाल-सुलभ छटा ने सभी का मन मोह लिया। समिति की ओर से इन बाल-स्वरूपों का अभिनंदन करते हुए उन्हें प्रसाद और विशेष उपहार वितरित किए गए। इस अवसर पर वैश्य महिला समिति की जिलाध्यक्ष मीना खंडेलवाल, नमिता, ममता विजय, कमलेश खंडेलवाल, लवी, प्रीती, चंद्रकांता, भगवती, दीपिका, अर्चना सहित समाज की अनेक गणमान्य महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................