ललावडी में अवैध ब्लास्टिंग का कहर: घरों पर बरसे 10-10 किलो के पत्थर, बाल-बाल बचे ग्रामीण; लीज धारक के खिलाफ थाने पहुंचे आक्रोशित लोग

Jun 23, 2026 - 17:08
 0
ललावडी में अवैध ब्लास्टिंग का कहर: घरों पर बरसे 10-10 किलो के पत्थर, बाल-बाल बचे ग्रामीण; लीज धारक के खिलाफ थाने पहुंचे आक्रोशित लोग

रामगढ़ (अलवर) क्षेत्र के ललावडी गांव में धड़ल्ले से हो रही अवैध ब्लास्टिंग ग्रामीणों के लिए काल साबित हो रही है। सोमवार की शाम करीब 4 बजे पहाड़ी में की गई तेज ब्लास्टिंग के बाद गांव में हड़कंप मच गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब 10-10 किलो वजनी पत्थर उड़कर ग्रामीणों के मकानों पर आ गिरे। गनीमत यह रही कि उस वक्त लोग घरों के भीतर थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और ग्रामीण बाल-बाल बच गए।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लीज धारक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीण अपनी शिकायत लेकर उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन उपखंड अधिकारी व तहसीलदार की अनुपस्थिति के कारण वे रामगढ़ थाना पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर पूरी घटना से अवगत कराया।

  • रोज का बना डर, पशु और इंसान हो रहे घायल

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लीज धारक कुलदीप कालरा द्वारा नियमों को ताक पर रखकर लगातार अवैध और भारी ब्लास्टिंग की जा रही है। इसके चलते प्रतिदिन पत्थरों के टुकड़े उड़कर आबादी क्षेत्र और मकानों तक आ रहे हैं। इस जानलेवा लापरवाही के कारण पूर्व में भी कई बार आमजन और मवेशी गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। सोमवार शाम को भी यही मंजर दोहराया गया, लेकिन खुशकिस्मती रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

  • कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों का कहना है कि वे इस अवैध खेल और आए दिन मंडराते मौत के साए में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आबादी क्षेत्र के पास हो रही इस अवैध ब्लास्टिंग को तुरंत रुकवाया जाए और आरोपी लीज धारक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

शिकायत दर्ज कराने और विरोध प्रदर्शन करने वालों में धर्मेंद्र यादव, जयपाल, सुखबीर सिंह, परमजीत कौर, जसपाल सिंह, रविंद्र, सिमरनजीत कौर, समीर और प्रभजोत सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस मामले में ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है