राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: बहाली के आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Sep 4, 2026 - 16:37
 0
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: बहाली के आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राजगढ़ (अनिल गुप्ता)। लुपिन फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह (1 से 7 सितंबर) के तहत ग्राम बहाली स्थिति आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य, संतुलित आहार और आवश्यक पोषक तत्वों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मनोज जैन ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आहार में पौष्टिक तत्वों का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समाज के अंतिम व्यक्ति तक पोषण से जुड़ी सही जानकारी पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। लुपिन की सीएसआर प्रमुख तुषारा शंकर और डीजीएम (लाइवलीहुड) योगेश राउत ने अपने संदेश में कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण की नींव बेहतर पोषण ही है।

कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बच्चों और महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। साथ ही, बच्चों को खेल-खेल में स्वास्थ्य का महत्व समझाने के लिए 'पोषण की सांप-सीढ़ी' खेल का आयोजन किया गया, जिसका बच्चों ने जमकर आनंद लिया। इस अवसर पर लुपिन संस्था के स्टेट हेड अनिल गुप्ता, स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................