गोविंदगढ़:सिंबल मिलते ही थमा इंतज़ार, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार: भाजपा को कमल, कांग्रेस को हाथ; 37 निर्दलीयों में बंटी अलमारी व गुब्बारे

Sep 4, 2026 - 19:55
 0
गोविंदगढ़:सिंबल मिलते ही थमा इंतज़ार, प्रचार ने पकड़ी रफ्तार: भाजपा को कमल, कांग्रेस को हाथ; 37 निर्दलीयों में बंटी अलमारी व गुब्बारे

गोविंदगढ़ (अमित खेड़ापति)

गोविंदगढ़-रामबास नगर पालिका चुनाव में नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को पूरी होने के बाद अब आज प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह  आवंटित कर दिए गए हैं। आज शुक्रवार को उपखंड कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अभिषेक चारण और सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार रोहित मीना ने प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए।

चुनाव चिन्ह मिलते ही अब प्रत्याशियों के प्रचार अभियान में तेजी आने की उम्मीद है। खास बात यह रही कि निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच अलमारी,गुब्बारा, बाल्टी ओर सिलाई मशीन सबसे ज्यादा पसंद किए गए चुनाव चिन्ह रहे।

142 निर्दलीयों में 37 ने चुने अलमारी और गुब्बारा

गोविंदगढ़ नगर पालिका चुनाव में कुल 142 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 21 प्रत्याशियों को अलमारी और 16 को गुब्बारा चुनाव चिन्ह मिला है। यानी कुल 37 निर्दलीय प्रत्याशी इन्हीं दो प्रतीकों के साथ चुनाव लड़ेंगे।

सिलाई मशीन ,बाल्टी, कोट और चप्पलें भी पसंद

अलमारी और गुब्बारा के बाद अन्य चुनाव चिन्हों में भी प्रत्याशियों की पसंद सामने आई। 12 निर्दलीयों को बाल्टी, 10 को सिलाई मशीन और 7 प्रत्याशियों को चप्पलें का चुनाव चिन्ह मिला।

इसके अलावा 6 प्रत्याशियों को सेब, 5-5 को गैस का चूल्हा ओर बांसुरी , 4-4 को कोट ओर चारपाई, 2 को बिजली का खम्भा,ओर बाकी 1-1 प्रत्याशियों को मिक्सी, टेलीफोन ,चक्की,लिफाफा,हारमोनियम, मोतियों का हार , अंगूर का प्रतीक आवंटित किया गया।

भाजपा को कमल, कांग्रेस को हाथ
राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को उनके अधिकृत चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं। भाजपा के 23 प्रत्याशीयों को कमल का फूल, 12 कांग्रेस प्रत्याशीयों को हाथ के पंजे के चुनाव चिन्ह दिए गए है।

142 प्रत्याशी मैदान में, निर्दलीयों की संख्या सबसे ज्यादा

अंतिम सूची के अनुसार गोविंदगढ़ नगर पालिका चुनाव में कुल 142 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 23, कांग्रेस के 12 और 142 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं।

निर्दलीय प्रत्याशियों की बड़ी संख्या के कारण चुनाव चिन्ह मतदाताओं के बीच उनकी पहचान का अहम माध्यम बनेंगे। चुनाव चिन्ह आवंटन के आंकड़ों से यह भी सामने आया कि निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच ऐसे प्रतीकों की मांग ज्यादा रही, जिन्हें आम मतदाता आसानी से पहचान सकें। अलमारी ,गुब्बारा ,बाल्टी और सिलाई मशीन इसका सबसे स्पष्ट उदाहरण हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................