खाद्य सुरक्षा विभाग ने टपूकड़ा एवं भिवाड़ी में लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

Sep 5, 2026 - 17:35
 0
खाद्य सुरक्षा विभाग ने टपूकड़ा एवं भिवाड़ी में लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

खैरथल (हीरालाल भूरानी)

           मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरविंद गेट के दिशा-निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को टपूकड़ा एवं भिवाड़ी क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर टपूकड़ा स्थित श्री हरि स्वीट्स से बर्फी और मावा मिठाई के नमूने लिए गए। वहीं, भिवाड़ी के जेनेसिस मॉल स्थित स्काई रेस्टोरेंट एंड बार से पनीर का नमूना लिया गया।
            निरीक्षण के दौरान स्काई रेस्टोरेंट एंड बार में साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट संचालक को मौके पर पाबंद किया। संचालक को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने तथा प्रतिष्ठान में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।
            खाद्य पदार्थों के सभी नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में महिपाल सिंह एवं सुभाष यादव मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................