अलवर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में किया जनसम्पर्क

Apr 3, 2024 - 18:03
 0
अलवर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में किया जनसम्पर्क

राजगढ़ (अलवर)
जनसम्पर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। यादव के पहुंचने पर उनका टहला बाईपास, रेलवे स्टेशन पर नगरपालिका चेयरमैन सतीश दुहारिया के नेतृत्व में स्वागत किया। इसके बाद भूपेंद्र यादव मेला का चौराहे पहुंचे। जहां उनकी अगवानी में ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ो से स्वागत किया। इसके बाद वे ठिकाना गंगाबाग पहुंचे जहां उन्होंने दादूदयाल के समक्ष ढोग दी। वही भूपेंद्र यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि समय के साथ जितना विकास राजगढ़ का होना था। वो पिछली कांग्रेस के पांच साल के शासन में नही हुआ।

राजगढ़ में केंद्रीय विधालय स्वीकृत था, कांग्रेस शासन ने उसको भी नही खोला, ट्रेनों ठहराव जहां लोकल लोगो के लिए होना चाहिए था। उन सब कामो की चिंता आप, हम यहां के प्रतिनिधि बनकर पूरी करेगे। मोदी की गारंटी पर चुनाव हो रहा है और इसका अर्थ है कि जो कहा है वो होकर रहेगा। जिस भवन का भूमि पूजन हुआ है, उसका उद्धघाटन भी होगा। जिस योजना को शुरू किया है, उसका लाभ भी पहुंचेगा और लाभ 100 प्रतिशत लोगो को पहुंचेगा। यादव का सैनी समाज की ओर सैनी धर्मशाला, सराय बाजार, गोल सर्किल सहित प्रमुख बाजारों में फूल-माला व साफ़ा पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात कस्बे के गोविंद देवजी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होने गोविंददेव मंदिर में ढोग दी। फिर उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा के विजयरथ को 19 अप्रैल बढ़ाकर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................