चौबीस कोसीय परिक्रमा: सकरायधाम में पदयात्रियों के लिए तीन दिवसीय सेवा शिविर शुरू

Sep 5, 2026 - 17:42
 0
चौबीस कोसीय परिक्रमा: सकरायधाम में पदयात्रियों के लिए तीन दिवसीय सेवा शिविर शुरू

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थस्थल शाकंभरी सकरायधाम में लोहार्गल की पावन चौबीस कोसीय परिक्रमा के उपलक्ष्य में माँ शाकम्भरी सेवा समिति (रजि.) की ओर से तीन दिवसीय विशाल सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। 5 सितम्बर (नवमी तिथि) से शुरू होकर अमावस्या तक चलने वाली इस लक्खी परिक्रमा में उमड़ने वाले हजारों पदयात्रियों की सेवा व सुविधा के लिए विशेष इंतजामात किए गए हैं।

समिति के अध्यक्ष राजेश धानुका (अहमदाबाद) एवं महासचिव सुभाष अग्रवाल (सूरत) ने बताया कि 6, 7 और 8 सितम्बर को सकरायधाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को लंबी पदयात्रा से राहत दिलाने के लिए शिविर में ठंडा जलजीरा, शीतल पेयजल, ताजे फल एवं चॉकलेट का निरंतर वितरण किया जा रहा है।

पैदल चलने वाले यात्रियों की थकान मिटाने के लिए शिविर स्थल पर पर्याप्त पंखे लगाकर गद्दों की आरामदायक विश्राम व्यवस्था की गई है, ताकि भक्त कुछ देर विश्राम कर पुनः ऊर्जा के साथ यात्रा पर निकल सकें। इसके अतिरिक्त, श्रद्धालुओं की रात्रि यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से समिति ने पूरे सकरायधाम क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाकर नई लाइटें भी लगवाई हैं।

समिति पदाधिकारियों ने कहा कि दूर-दराज से माँ के दर्शन और परिक्रमा के लिए आने वाले भक्तों की सेवा करना ही उनका परम सौभाग्य है। यह पूरा सेवा प्रकल्प सभी भक्तजनों के आपसी सहयोग और श्रद्धा भाव से संचालित किया जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है