उदयपुरवाटी में शिक्षक दिवस की धूम: मनसा कन्या महाविद्यालय और सीपीएस स्कूल में हुए विविध आयोजन

Sep 5, 2026 - 17:40
 0
उदयपुरवाटी में शिक्षक दिवस की धूम: मनसा कन्या महाविद्यालय और सीपीएस स्कूल में हुए विविध आयोजन

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। कस्बे के शैक्षणिक संस्थानों में शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस) श्रद्धा, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने केक काटकर व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपने गुरुजनों का अभिनंदन किया।

श्री मनसा कन्या पी.जी. महाविद्यालय में ‘हैप्पी टीचर्स डे’ थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर प्राध्यापकों का स्वागत किया और केक काटकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। महाविद्यालय निदेशिका डॉ. ज्योत्सना सिखवाल ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की सबसे मजबूत रीढ़ हैं। कार्यक्रम में प्रवक्ता पवन कुमार वर्मा सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

वहीं, जयपुर रोड स्थित सीपीएस स्कूल में छात्र कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित हुआ। वरिष्ठ अध्यापक हंसराज सैनी ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान शिक्षक और पथ-प्रदर्शक बताया। विद्यालय में शिक्षकों व बच्चों ने मिलकर केक काटा। इस दौरान बजरंग लाल गुर्जर, महेंद्र कुमार सैनी, हंसराज सैनी, सुमेर सिंह, मुकेश सैनी और नानूराम गुर्जर सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है