शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी पर गुरलां सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भव्य आयोजन

Sep 5, 2026 - 17:44
 0
शिक्षक दिवस और जन्माष्टमी पर गुरलां सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भव्य आयोजन

भीलवाड़ा/गुरलां (सत्यनारायण सेन,) ग्राम गुरलां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (बड़ा स्कूल) में 05 सितंबर को शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में मनाया गया। प्रधानाचार्य नीलम पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित इस दोहरे उत्सव में स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज निर्माण में गुरुओं के अमूल्य योगदान को रेखांकित करना और नई पीढ़ी में शिक्षक सम्मान के संस्कार रोपना रहा।

  • महंत पुनीत दास त्यागी का मिला विशेष सान्निध्य व सहयोग

इस अवसर पर टेकरी के हनुमान जी (हनुमान चौकी आश्रम, गुरलां) के महंत पुनीत दास त्यागी की ओर से कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और शिक्षकों को विशेष उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महंत की प्रेरणा से गुरलां ग्राम के सभी 5 विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए फलाहार (केले का प्रसाद) वितरित करवाया गया।

प्रधानाचार्य नीलम पुरोहित, समस्त विद्यालय परिवार तथा ग्रामवासियों ने इस सेवा कार्य और सहयोग के लिए महंत पुनीत दास त्यागी एवं हनुमान चौकी आश्रम के प्रति आभार जताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है