12वीं सीबीएसई परीक्षा में 95. 80% अंक लाकर भावेश रामूका ने किया गांव का नाम रोशन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे के रहने वाले भावेश रामूका केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त की है l उदयपुरवाटी के लाडले बेटे भावेश रामूका ने 500 में से 479 अंक अर्जित कर 95. 80% अंक प्राप्त किए हैं l भावेश मनोज रामूका और सरिता रामूका के पुत्र हैं l उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है l गांव के कई लोगों परिजनों और नजदीकी रिश्तेदारों ने भावेश को इस शानदार सफलता पर बधाई प्रेषित की l भावेश रामूका ताऊ पूरणमल रामूका ताई माया देवी रामूका नाना सत्यनारायण अग्रवाल ( कीठाना ) नानी आनंदी देवी ( कीठाना ) ने भी भावेश को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है l भावेश की बहन खुशी और नावां जालान भी भाई की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है l भावेश के परिजनों का कहना है कि भावेश शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी छात्र रहा है और उसने पूरी निष्ठा के साथ परीक्षा की तैयारी की थी l अब आगे की पढ़ाई विज्ञान के क्षेत्र में जारी रखना चाहता है l

