राजकीय महाविद्यालय खैरथल में मनाया शिक्षक दिवस; शिक्षकों का सम्मान कर विद्यार्थियों ने व्यक्त किया आभार

Sep 5, 2026 - 17:47
 0
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में मनाया शिक्षक दिवस; शिक्षकों का सम्मान कर विद्यार्थियों ने व्यक्त किया आभार

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया तथा शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के डॉ. महेश गोठवाल, डॉ. जाकिर हुसैन, डॉ. दीपक चंदवानी, डॉ. सरस्वती मीणा, डॉ. राहुल वर्मा एवं राजवीर सिंह मीणा का पेन, ग्रीटिंग कार्ड एवं पुस्तकें भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए शिक्षा, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास और जीवन में शिक्षक के महत्व से जुड़े अनुभव साझा किए।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी प्रस्तुतियां दीं। तन्नू, सानिया, बबलू, मनीषा, प्रमजीत, साक्षी यादव, सोनिया आदि विद्यार्थियों ने गीत, कविता, नृत्य, भाषण आदि विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विजय कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन को दिशा देने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के अनुभवों से सीख लेते हुए निरंतर ज्ञानार्जन एवं अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षक-विद्यार्थी संबंधों को और अधिक आत्मीय एवं सशक्त बनाना तथा विद्यार्थियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है