महुवा में झमाझम बारिश से बाजार जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी मुख्य बाजार सहित कई कॉलोनियों में भरा बरसाती पानी

Sep 5, 2026 - 17:53
 0
महुवा में झमाझम बारिश से बाजार जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी मुख्य बाजार सहित कई कॉलोनियों में भरा बरसाती पानी

महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय सहित उपखंड क्षेत्र में जन्माष्टमी शुक्रवार से लगातार हो रही झमाझम बारिश के बाद शनिवार को मूसलधार बारिश  के चलते महुवा कस्बे के जगह-जगह पानी भर जाने के कारण हालात बिगड़ गए। लगातार बारिश के कारण कस्बे के मुख्य बाजार सहित तहसील रोड पंडित मोहल्ला गुर्जर मोहल्ला, मम्मू कॉलोनी,  और अन्य कॉलोनियों में बरसाती पानी भर गया। कई मुख्य बाजार सहित कईस्थानों पर पानी दुकानों के अंदर तक पहुंच गया, जिससे व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य बाजार में जलभराव के कारण दुकानदार अपनी दुकानें तक नहीं खोल सके। वहीं, जिन दुकानों में पानी प्रवेश कर गया, वहां रखा सामान भीग गया। इससे व्यापारियों को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। वही दुकानदार दुकानों में भर पानी को निकालने में जुट गए 
दुकानदारों का कहना है कि हर बार बारिश के दौरान महुवा कस्बे में इसी तरह के हालात बनते हैं, लेकिन स्थायी जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है
महुवा कस्बे के मुख्य बाजार और कॉलोनियों में बारिश का पानी जमा होने का प्रमुख कारण समुचित जल निकासी व्यवस्था का अभाव बताया जा रहा है। नगर पालिका की ओर से बरसाती पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाने से बारिश का पानी निचले इलाकों में एकत्रित हो जाता है। इससे आमजन के साथ व्यापारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। पानी भरने से लोगों का आवागमन प्रभावित हुआ। बाजार में पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। कई जगह लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। 
कस्बे के बाजार और कॉलोनियों में जलभराव की जानकारी मिलने पर विधायक राजेंद्र मीणा मुख्य बाजार मौके पर पहुंचे। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा अधिकारियों के साथ लिया और मौके पर अधिकारियों से वार्ता कर  विधायक ने अधिकारियों को तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन और व्यापारियों को राहत मिल सके।

विधायक राजेंद्र मीणा ने अधिकारियों से कहा कि बरसाती पानी की निकासी को लेकर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं और जहां भी पानी जमा है, वहां से उसे जल्द हटाया जाए। साथ ही भविष्य में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नहीं हो, इसके लिए स्थायी समाधान की दिशा में भी कार्य करने के निर्देश दिए।

व्यापारियों के साथ आमजनका कहना है कि बारिश के दौरान हर साल महुवा कस्बे के मुख्य बाजार में पानी भरने से कारोबार प्रभावित होता है। दुकानों में पानी घुसने से सामान खराब होने के साथ ही आर्थिक रूप से नुकसान के साथ दुकानें बंद रखनी पड़ती हैं। ऐसे में उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ती है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से महुवा कस्बे सहित मुख्य बाजार में जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने तथा नालों की नियमित सफाई कराने की मांग की है। वही पूर्व विधायक ओम प्रकाश हुड़ला ने भी मुख्य बाजार पहुंचकर व्यापारियों के हाल-चाल जानकर प्रशासन से उचित जल निकासी व्यवस्था करने का आग्रह किया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है