सेटेलाइट हॉस्पिटल खैरथल को मिली बड़ी सौगात: अब चेस्ट संबंधी इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा अलवर
खैरथल (हीरालाल भूरानी) शहर के सेटेलाइट हॉस्पिटल में आज से चेस्ट रोग विशेषज्ञ (Chest Physician) डॉक्टर पूर्ण आर्य ने कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही खैरथल और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब चेस्ट से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए अलवर या जयपुर जैसे बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
डॉ. पूर्ण आर्य पूर्व में भी खैरथल सेटेलाइट हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अब एक बार फिर उन्होंने यहां वापसी की है। उनके पदभार ग्रहण करने पर पीएमओ डॉ. नितिन शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, केशव आदि ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष पहलाद छंगानी, समाजसेवी राजीव चौधरी, फार्मासिस्ट रोहित खंडेलवाल, सुमेर यादव सहित हॉस्पिटल के अन्य चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ व स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।
अब इन मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा अलवर
डॉ. पूर्ण आर्य की नियुक्ति से खैरथल क्षेत्र के निम्न प्रकार के रोगियों को अब स्थानीय स्तर पर ही इलाज की सुविधा मिल पाएगी:
- दमा (Asthma)
- टी.बी. (Tuberculosis)
- ब्रोंकाइटिस (Bronchitis)
- लंग इंफेक्शन (Lung Infection)
- सांस लेने में दिक्कत, पोस्ट-कोविड लंग कंडिशन
- फेफड़ों में एलर्जी व पुरानी खांसी
डॉक्टर की उपलब्धता से मरीजों को समय और पैसे की बचत के साथ-साथ जल्दी इलाज मिलने से स्वास्थ्य सुधार में भी तेजी आएगी।
डॉ. पूर्ण आर्य, चेस्ट फिजिशियन (सेटेलाइट हॉस्पिटल, खैरथल) का आमजन के लिए संदेश
"मैं पुनः खैरथल आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। मेरा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति को समय पर और गुणवत्तापूर्ण चेस्ट से संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। अब किसी को छोटी-छोटी जांच व इलाज के लिए अलवर नहीं जाना पड़ेगा। मैं सभी क्षेत्रवासियों से अपील करता हूं कि यदि आपको या किसी को भी चेस्ट से जुड़ी कोई तकलीफ है तो आप बिना हिचक हॉस्पिटल में संपर्क करें। आप सभी की सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा।"


