‘पहले मतदान, फिर अन्य काम’: भरतपुर में निकाय चुनाव को लेकर श्रमिकों को किया जागरूक, वोटिंग के दिन मिलेगा सवैतनिक अवकाश

Sep 5, 2026 - 19:51
 0
‘पहले मतदान, फिर अन्य काम’: भरतपुर में निकाय चुनाव को लेकर श्रमिकों को किया जागरूक, वोटिंग के दिन मिलेगा सवैतनिक अवकाश

निकाय चुनाव 2026: ‘पहले मतदान, फिर अन्य काम’ का संदेश; श्रम विभाग ने उद्योगपतियों व श्रमिकों को किया जागरूक, मतदान दिवस पर रहेगा सवैतनिक अवकाश

भरतपुर / कौशलेन्द्र दत्तात्रेय

​जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी के निर्देशानुसार नगर निगम आम चुनाव-2026 में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए श्रम विभाग द्वारा व्यापक मतदाता जागरूकता (स्वीप) अभियान चलाया गया। इसके तहत रीको, सिमको, ब्रज औद्योगिक संघ के सदस्यों तथा टीटागढ़ वैगन के उद्योगपतियों एवं श्रमिकों के साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

9 और 11 सितंबर को रहेगा सवैतनिक अवकाश

कार्यक्रम के दौरान संभागीय श्रम विभाग की संयुक्त श्रम आयुक्त हसीना बानो ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मत की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि राजस्थान श्रम आयुक्त के निर्देशानुसार 9 एवं 11 सितम्बर को राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। मतदान दिवस पर सभी श्रमिकों एवं कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। इस दिन छुट्टी के कारण किसी भी कर्मचारी के वेतन में कटौती नहीं की जाएगी; ऐसा करना कानून का उल्लंघन माना जाएगा।

निष्पक्ष व निर्भीक मतदान की अपील

संयुक्त श्रम आयुक्त ने श्रमिकों से अपील की कि वे स्वयं अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें और अपने परिवारजनों, साथियों व आसपास के मतदाताओं को भी निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने ‘पहले मतदान, फिर अन्य काम’ के संदेश को साकार करने पर जोर दिया।

विभागीय अधिकारी रहे उपस्थित

स्वीप अभियान के इस विशेष कार्यक्रम में श्रम निरीक्षक अरुण सिंह, रेखा यादव एवं स्वाति सिंह सहित विभागीय कर्मचारी, विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि, उद्योगपति और बड़ी संख्या में श्रमिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................