भगवान देवनारायण जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभा यात्रा

Sep 9, 2024 - 17:31
 0
भगवान देवनारायण  जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभा यात्रा

वैर.... उपखंड मुख्यालय स्थित रायपुर बल्लभगढ़ सड़क मार्ग पर भगवान देवनारायण मंदिर प्रांगण में सर्व समाज के द्वारा भगवान देवनारायण जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान देवनारायण की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक बहादुर सिंह कोली रहे जबकि अध्यक्षता  देवी सिंह बुढ़वार पूर्व प्रधान बयाना ने की। विशिष्ट अतिथि थानाधिकारी जनक सिंह, गजेंद्र सिंह उर्फ टंटा, रहे।भगवान देवनारायण की जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न झांकी डीजे बाजे के साथ देवनारायण मंदिर से लेकर कस्वा वैर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। शोभा यात्रा का लोगों ने जगह जगह फूल वर्षा कर एवं जलपान आदि पिलाकर भव्य स्वागत सम्मान किया। कार्यकारिणी के संयोजक मुकेश फौजी ने बताया कि भगवान देवनारायण की जयंती हर वर्ष की भांति सर्व समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। मुख्य अतिथि विधायक बहादुर सिंह कोली ने देवनारायण मंदिर पर विधायक कोष से श्रद्धालुओ के लिए पेयजल हेतु डीप बोर सहित पानी की टंकी निर्माण कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् आनन्द प्रकाश धावई ने किया। शोभायात्रा का समापन देवनारायण मंदिर प्रांगण में आरती कर एवं श्रृद्धालुओं को प्रसादी वितरण कर किया गया ‌।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................