जयकारों के साथ लोहार्गल की प्रसिद्ध 24 कोसी परिक्रमा शुरू, ठाकुर जी की पालकी का पहला पड़ाव किरोड़ी धाम

Sep 5, 2026 - 19:47
 0
जयकारों के साथ लोहार्गल की प्रसिद्ध 24 कोसी परिक्रमा शुरू, ठाकुर जी की पालकी का पहला पड़ाव किरोड़ी धाम

गोगा नवमी पर लोहार्गल से शुरू हुई 24 कोसी परिक्रमा, ठाकुर जी की पालकी के साथ किरोड़ी धाम पहुंचा पहला पड़ाव

उदयपुरवाटी | सुमेर सिंह राव

​अरावली की वादियों में स्थित प्रसिद्ध तीर्थराज लोहार्गल से मालकेतु पर्वत (मालखेत बाबा) की सदियों पुरानी ऐतिहासिक 24 कोसी परिक्रमा का गोगा नवमी पर शनिवार शाम करीब 4:15 बजे भव्य शुभारंभ हुआ। अखिल भारतीय चतुर्थ संप्रदाय के पूर्व अध्यक्ष व चारोड़ा धाम के महंत के शिष्य घनश्याम दास महाराज के नेतृत्व में खाकी जी मंदिर से ठाकुर जी की पालकी निकाली गई।

सूर्यकुंड पर पूजन के बाद चिराना के रास्ते प्रस्थान

सूर्यकुंड पर पूज्य संत-महंतों ने विधि-विधान के साथ ठाकुर जी की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मालकेतु बाबा के गगनभेदी जयकारों के साथ संत-महात्मा सूर्यकुंड से रवाना होकर गणेश मंदिर पहुंचे। वहां अल्प विश्राम के बाद यात्रा शिव गोरा मंदिर (गोल्याणा) होते हुए चिराना पहुंची। चिराना में गढ़ बालाजी धाम सेवा समिति के तत्वाधान में समाजसेवी गुलाब नाटाणी द्वारा भंडारे एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। चारभुजा मंदिर में विश्राम के बाद ठाकुर जी की पालकी किरोड़ी की घाटी चढ़कर रात्रि विश्राम के लिए किरोड़ी धाम पहुंची।

11 सितंबर को सूर्यकुंड में मुख्य स्नान के साथ होगा समापन

भाद्रपद माह में आयोजित होने वाली इस प्रसिद्ध परिक्रमा का समापन 11 सितंबर को लोहार्गल के पवित्र सूर्यकुंड में भाद्रपद अमावस्या के मुख्य स्नान के साथ होगा। 24 कोसी परिक्रमा के दौरान दयालदास महाराज, गणेश दास महाराज, बलबीर दास जेरठी, भोमदास महाराज, राजेश्वरी दास, राम आधार दास, विसमेश दास महाराज, गिरी दास महाराज, कमल दास महाराज, आनंद दास, सुरेंद्र दास, श्याम दास, कल्याण दास, राजू दास, एडवोकेट नवीन काजल, लोकेश व सियाग सहित कई संत-महंत और श्रद्धालु पालकी के साथ पैदल परिक्रमा कर रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................