सरकार 20 विशेष पशुचिकित्सलय घोषित कर रही, इधर एक सप्ताह से खरसाण हॉस्पिटल पड़ा बंद ,पशुपालक भटक रहे विभाग की लापरवाही
उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग ने कल प्रदेश में 20 विशेष पशु चिकित्सालय घोषित किए है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण खरसाण पशु चिकित्सालय पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा हुआ हे इस चिकित्सालय में तीन कार्मिकों के पद है जिसमे एक चिकित्सक, एक कंपाउंडर, और एक पशु परिचर, विभागीय अधिकारियों ने कुछ माह पूर्व पशु कंपाउंडर का तबादला कर दिया और अब अधिकारियों ने पिछले एक सप्ताह से यहां पर लगी पशु चिकित्सक डा. भावना सालवी को उदयपुर लगा दिया ओर खरसाण हॉस्पिटल के ताला लगा दिया अब यहां के पशु पालक भटक रहे ओर निजी पशु कंपाउंडर से अपने पशुओं का महंगे दामों पर इलाज करवा रहे है। खरसाण पंचायत में 20 वी पशु जनगणना के अनुसार 4000 पशु है सरकार एक ओर तो विशेष पशु चिकित्सालय घोषित कर रही है वही दूसरी ओर बड़े बड़े गावो के पशु चिकित्सालय को ताला लगा रही है। वही खरसाण में बडी संख्या में पशु पालक है। इधर ग्रामीणों ने कहा कि हमारे यहां चिकित्सक के एवज में चिकित्सक ही लगाया जावे।
इनका कहना.-
- उक्त मामले में मैं विभागीय अधिकारी से बात करता हूं, उदयलाल डांगी, विधायक वल्लभनगर। .
- उक्त पशु चिकित्सक को उदयपुर पॉलिटेक्निक हॉस्पिटल में लगाया हुआ है, जल्द ही पुनः खरसाण में लगा दिया जायेगा. डा अनिल काले उप निर्देशक पशुपालन विभाग वल्लभनगर।
- किसी कारण पशु चिकित्सक को उदयपुर लगाया है, इनके स्थान पर सप्ताह में 3 दिन के लिए पशु कंपाउंडर की व्यवस्था की है , डा. सुरेश जैन, संयुक्त निर्देशक, पशुपालन विभाग उदयपुर।


