शिव महापुराण कथा शुरू होने से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Jul 31, 2025 - 14:25
 0
शिव महापुराण कथा शुरू होने से पूर्व महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

सकट.क्षेत्र के देवती राम सागर बांध के पास स्थित जोगियों की ढाणी मुर्राटा में गुरुवार को शिव महापुराण कथा का शुभारंभ गणेश पूजन के साथ विधिवत शुरु हुआ। आयोजक रामजीलाल योगी ने बताया कि शिव महापुराण कथा शुरू होने से पूर्व गांव में बैंड बाजों के साथ महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मुर्राटा गांव के ठाकुरजी महाराज मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ विधिवत रवाना हुई जो नगर परिक्रमा करते हुए कथा स्थल मुर्राटा गांव जोगियों की ढाणी स्थित महादेव मंदिर पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान  पुरुष श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर भोले नाथ के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे वहीं महिला श्रद्धालु अपने शीर पर मंगल कलश धारण कर भजनों की स्वर लहरियों के बीच नाचते गाते हुए चल रही थी। कलश यात्रा का ग्रामीणों के द्वारा कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शिव महापुराण कथा के प्रथम दिन कथा वाचक आचार्य योगी कमलेश नाथ ने कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को शिव महापुराण कथा सुनने का महत्व बताया। यहां कथा प्रति दिन प्रातः 10 बजे से सायं 4:00 बजे तक होगी। शिव महापुराण कथा का समापन पूर्णाहुति के साथ 7 अगस्त को होगा। इसके पश्चात दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा। कलश यात्रा के मौके पर रामजीलाल वेद, बिहारी नाथ, रामस्वरूप जोगी, कालूराम योगी, हजारीलाल योगी, बनवारी लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  •  राजेंद्र मीणा की रिपोर्ट

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................