उपखंड कार्यालय पर हुआ मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी प्रशिक्षण
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
- दिनांक 31जुलाई 2025 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तहसील मुख्यालय नारायणपुर में बानसूर विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों व सुपरवाइजरों को मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। नारायणपुर उपखंड अधिकारी दिनेश शर्मा ने चल रहे प्रशिक्षण के संबंध में बूथ लेवल अधिकारियों से सवाल भी किये फील्ड में सर्वे के तहत किस प्रकार काम करना है इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार ने गणना फॉर्म ऑनलाइन करने की प्रक्रिया तथा साथ ही आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया बताई मास्टर ट्रेनर पुष्पेंद्र सोनी ने किस मतदाता को गणना फॉर्म के साथ कितने दस्तावेज लगाने हैं उसकी प्रक्रिया विस्तार से अवगत कराई मास्टर ट्रेनर डॉ भीम सिंह जाट ने बताया कि फील्ड में मतदाता अनेक सवाल कर सकता है जैसे मैं गणना पत्र कहां से प्राप्त कर सकता हूं ? क्या गणना प्रपत्र भरना जरूरी है ? मुझे कौन से दस्तावेज लगाने हैं ? मेरे पास एपिक कार्ड है तो मैं क्यों भीरूं? यदि मेरे द्वारा गणना पर पत्र जमा नहीं कराया जाता है तो क्या होगा ? मैं मुंबई, दिल्ली हूं तो मैं अपना गणना प्रपत्र कैसे भर सकता हूं ? आदि इन सभी सवालों का जवाब मास्टर ट्रेनर द्वारा दिया गया बानसूर चुनाव शाखा प्रभारी पूरण चंद यादव ने भी प्रशिक्षण संबंधी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराई अंत में गूगल सीट के द्वारा ऑनलाइन एग्जाम करवाई गई प्रशिक्षण के दौरान बानसूर बीएलओ व सुपरवाइजर उपस्थित रहे।


