लोहार्गल धाम के चौबीस कोसीय परिक्रमा मेला व्यवस्था को लेकर हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

Aug 8, 2025 - 14:21
 0
लोहार्गल धाम के चौबीस कोसीय परिक्रमा मेला व्यवस्था को लेकर हुई प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
 धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में चौबीस कोसीय परिक्रमा मेला व्यवस्था को लेकर गुरुवार शाम को लोहार्गल धाम के माहेश्वरी भवन में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। नवलगढ़ उपखंड अधिकारी सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में तहसीलदार महेंद्र सिंह रत्नू, पुलिस उप अधीक्षक राजवीर सिंह, विकास अधिकारी रितेश सांखला, गोठड़ा पुलिस थाना के शो बनवारी लाल, लोहार्गल धाम के श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य सूर्य मठ के महंत अवधेशाचार्य महाराज, गोल्याणा गौशाला के महंत योगीदास महाराज, लोहार्गल ग्राम पंचायत के प्रशासक जगमोहन सिंह शेखावत एवं चिराना ग्राम पंचायत के प्रशासक राजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहे। बैठक के दौरान नवलगढ़ उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि हम सभी मिलकर इस बार लोहार्गल धाम के चौबीस कोसीय परिक्रमा मिले को सफल बनाएंगे जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारियों, ग्रामीणों एवं ग्राम पंचायत में आपसी सामंजस्य बनाए रखने की नितांत आवश्यकता है। बैठक के दौरान लोहार्गल धाम में प्रतिवर्ष लगने वाले चौबीस कोसीय मेले को सफल बनाने के लिए मेल व्यवस्था को लेकर उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने बिजली, पानी, चिकित्सा, सड़क,साफ सफाई, लाइट व्यवस्था, बैरिकेडिंग व्यवस्था सहित विभिन्न सुविधाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। चौबीस कोसीय मेला व्यवस्था को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सड़क का अच्छी तरह से पैच वर्क करके रास्ते को सुगम बनाए जाने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में लोहार्गल के ग्रामीणों ने बताया कि पेचवर्क हर वर्ष किया जाता है मगर दो रोज बाद वापिस पेचवर्क बिखर जाता है जिससे श्रद्धालुओं के पैरों में कंक्रीट लगती रहती है। इस पर उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने पीडब्ल्यूडी के संबंधित अधिकारी को मेला शुरू होने से पहले रास्ते को सुगम बनाने के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने पेयजल व्यवस्था का जिक्र करते हुए जलदाय विभाग के संबंधित अधिकारियों को मेले में पेयजल व्यवस्था को अच्छी बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान खराब पड़े दो हैंड पंप को भी ठीक करवाए जाने के निर्देश दिए गए। मेले के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए ग्राम पंचायत को मेले में जनरेटर सेट लगाए जाने एवं बैरिकेडिंग इत्यादि लगाए जाने के भी निर्देश दिए।

उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने चिकित्सा व्यवस्था पर बोलते हुए बताया कि संबंधित मेडिकल टीम द्वारा परिक्रमा मार्ग में जगह-जगह मेडिकल टीम गठित करके पॉइंट बनाकर स्थापित किये जाए वहीं दो एंबुलेंस की व्यवस्था भी की जाए। एसडीएम सुनील कुमार ने बताया कि संबंधित चिकित्सा विभाग द्वारा लोहार्गल धाम में तीन बेड के दो या तीन छोटे अस्पताल भी स्थापित किया जाए।  बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने मेले के दौरान पुलिस व्यवस्था अच्छी तरह से बनाए रखने के दिशा निर्देश दिए। पुलिस व्यवस्था के दौरान अगर पुलिस की संख्या बढ़ाने पड़े तो बढ़ाएं। बैठक के दौरान ग्रामीणों की शिकायत पर बंद पड़े शौचालयों को भी मेले में खुलवाए जाने के संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए। बैठक के दौरान बताया गया कि लोहार्गल धाम के चौबीस कोसीय परिक्रमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था गोल्याणा में तीन स्थानों पर पार्किंग स्थापित किए जाएंगे। मालखेत बाबा की ओर जाने वाले रास्ते में लाइटिंग व्यवस्था एवं बबूल के पेड़ों को कटाई करवाई जाने के भी संबंधित को दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान ग्रामीणों द्वारा उठाई गई मोबाइल नेटवर्क की समस्या का समाधान भी मेला शुरू होने से पूर्व करवाए जाने का उपखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया। उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने लोहार्गल धाम के सूर्य कुंड एवं मुख्य रास्ते का भी निरीक्षण किया जिसमें अस्थाई दुकानों एवं ठेलों को अन्य स्थानों पर लगाए जाने के दिशा निर्देश ग्राम पंचायत को दिए गए। साथ ही लोहार्गल में स्थित दुकानों के बिजली कनेक्शन की जांच पड़ताल किए जाने के भी दिशा निर्देश दिए गए। उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने सूर्य कुंड का निरीक्षण करते हुए बताया कि मेले में इस बार सूर्य कुंड के आसपास के इलाके में किसी भी तरह की वीडियोग्राफी नहीं होनी चाहिए। लोहार्गल के ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को बताया कि सूर्यकुंड पर स्नान करने वाली महिलाओं को कपड़े बदलने की जगह नहीं मिलने से महिलाओं को काफी परेशानी होती है इस पर उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि मेला शुरू होने से पूर्व इस समस्या का भी समाधान करवाया जाएगा। उपखंड अधिकारी सुनील कुमार ने मेले के दौरान ग्राम पंचायत लोहार्गल एवं संबंधित अधिकारियों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने के दिशा निर्देश दिए हैं। बैठक में विद्युत निगम के  एईएन गिरधारी लाल वर्मा, जलदाय विभाग के एक्सईएन मोहम्मद अली, जेईएन अंतरा मीणा, ग्राम पंचायत लोहार्गल के ग्राम विकास अधिकारी अनिल कुल्हरी सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................