पूंछरी का लोठा आश्रम पर 23 से 26 अगस्त तक धार्मिक अनुष्ठान, 26 को होगा विशाल भंडारा
हलैना (विष्णु मित्तल)। श्री गुरुमाया रंगली भक्त मंडल एवं सिद्ध पुरुष स्व. रंगली भगत महाराज के शिष्यों की ओर से पूंछरी का लोठा स्थित श्री गुरु माया भगत जी आश्रम पर चार दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। संत बालक दास महाराज और साधु बाबा के पावन सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में संत सम्मेलन, रामायण पाठ, यज्ञ-कीर्तन एवं भंडारे के कार्यक्रम होंगे।
23 अगस्त को रामायण पाठ से शुभारंभ
आयोजकों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 23 अगस्त को सुबह 10:00 बजे रामायण पाठ के साथ होगी। चार दिनों तक आश्रम परिसर में भक्ति संगीत, यज्ञ-कीर्तन और संतों के समागम का माहौल रहेगा।
26 अगस्त को यज्ञ पूर्णाहुति और भंडारा
महोत्सव का समापन 26 अगस्त को विधि-विधानपूर्वक यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ होगा। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के महाप्रसाद ग्रहण करने की संभावना है।

