अंतर महाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

Dec 4, 2025 - 13:15
 0
अंतर महाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ द्वारा बी एड कॉलेज थाना राजाजी में अंतर महाविद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भारत विकास परिषद जिला समन्वयक राजेश शर्मा के संयोजन में किया गया ।

इस अवसर पर"कृत्रिम बुद्धिमत्ता समाज एवं राष्ट्रीय हित में नहीं है" विषय पर इस प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें चार महाविद्यालों  के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें राजकीय कन्या विद्यालय की छात्रा कोमल मीणा प्रथम रही और विपक्ष में साक्षी मीणा प्रथम रही आशु भाषण में कोमल मीणा प्रथम रही।

इससे पूर्व परिषद सदस्यों द्वारा मां भारती विवेकानंद और सुभाष चंद्र बोस के छायाचित्र पर पुष्प अर्पण कर और दीपक जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया विजेताओं को ट्राफी एवं सभी प्रतिभागियों को परिषद प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष पदमा गोयल, दिनेश,रघुनंदन, नरेंद्र शर्मा, शिवचरण सहित परिषद सदस्य मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................