भजनलाल सरकार का प्रयास अब नहीं हो कोई हादसा: की गई तकनीकी जांच व निरीक्षण
कठूमर (अशोक भारद्वाज) राजस्थान सरकार के प्रयास भविष्य में हादसा पर रोक लगाने के लिए भजनलाल सरकार के आदेश पर जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ल के निर्देशानुसार कठूमर क्षेत्र के समस्त राजकीय भवनों तथा राजकीय विद्यालय, छात्रावास, कॉलेज, चिकित्सा भवनों, सड़को, पुल व पुलिया सहित सभी राजकीय भवनों की तकनीकी जांच एवं निरीक्षण सोमवार को उपखण्ड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल, तहसीलदार मदन जाट कठूमर, अति. विकास अधिकारी शिवराम मीणा, पीईईओ, सहायक अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग, भू अभिलेख निरीक्षक की संयुक्त टीम के साथ जीएसए व उप स्वास्थ्य केंद्, ग्राम पंचायत इसरोता, जीएसएस, आगनवाड़ी केंद्र काकरोली-1सहित कई ग्राम पंचायत में निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिन विद्यालयों के कक्षा कक्ष, बरामदा, भवन असुरक्षित पाए गए उन्हें तुरंत बंद करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए।