यूआईटी और पुलिस बल टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते बांध भराव क्षेत्र में बनी अवैध होटलों को किया सीज
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के सीलीसेढ़ क्षेत्र में गुरुवार अवैध निर्माण को हटाने को लेकर प्रशासनिक अभियान चलाया गया। यूआईटी और पुलिस की संयुक्त टीम ने सिलीसेढ़ बांध के पेटे पर बने फेमस देशी ठाठ होटल को अवैध निर्माण मानते हुए सील कर दिया। टीम ने होटल के गेट के पास बने गार्ड रूम को भी तोड़ दिया।
प्रशासन के अनुसार होटल बिना भू-रूपांतरण और बिना निर्माण स्वीकृति के संचालित किया जा रहा था।देशी ठाठ के बाद मेधावन, द जंगल लेप, नमन बाग और फतेहगढ़ फार्म होटल-रिसोर्ट को भी सील किया गया। यूआईटी का कहना है कि इन सभी निर्माणों का हिस्सा बांध के बहाव और भराव क्षेत्र में आता है, जहां व्यावसायिक गतिविधियों की अनुमति नहीं है।
अधिकारियों ने साफ किया कि यदि सील तोड़कर होटल दोबारा संचालित किए गए तो आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। अभियान के दौरान भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रही।


