अंतिम दिन अडिन्दा पार्श्वनाथ मेले में खूब भीड़ जमी , भगवान केसरिया नाथ पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकाली
उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) जिले के वल्लभनगर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत अडिन्दा में स्थित भगवान केसरिया नाथ काला जी बावजी मंदिर के मेला ग्रांउड पर प्रति वर्ष लगने वाला मेला आज दूसरे दिन भी खूब भीड़ आई । मेला कमेठी के सदस्यों ने बताया कि प्रति वर्ष पौष माह की दशमी को भरने वाला मेला आज दूसरे दिन यौवन पर रहा । प्रातः भगवान केसरिया नाथ पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकाली गई । रात्रि को मन्दिर प्रांगण में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-संध्या का आयोजन किया गया । भगवान पार्श्वनाथ जी की शोभायात्रा में विभिन्न समाज के पंच-पटेल सामिल हुये । शोभायात्रा डी जे के साथ मुख्य मन्दिर से प्रारम्भ होकर मेला ग्राउंड , बस स्टैंड होते हुये तालाब की पाल पर पहुची जंहा आरती के पश्चात पुनः मन्दिर आई । फिर सभी को प्रसाद वितरण किया किया गया । मेले में पदमेला , कच्छेर , रानी डूंगला , नागलिया, धावड़िया, कुन्थवास , भोपाखेड़ा , ऊँकार , रामज, बाठेरडा खुर्द , बाठेरडा कंला, भचरडी, मोड़ी, मजावडा,खरसाण सहित कई गांव के ग्रामीण मेले में पहुचे। मेले में बच्चों ने खूब गोल-गप्पे खाने के साथ ही डोलर , चककरी , बच्चों की रेल , सर्कस सहित कई प्रकार से मनोरंजन किया। वही बड़ो ने धार्मिक पुस्तकों , खिलोने, नास्ते पानी , पानी पतासे आदि से आनंद लिया । वही महिलाओं ने मनिहारी वस्तुओ की खरीददारी की गई। महिलाओं ने मिट्टी के बने बर्तनों को खूब पसंद किया व खरीददारी की गई । मेलार्थियों व व्यापारियो के लिये पानी बिजली की व्यवस्था ग्राम पंचायत की ओर से की गई । सुरक्षा व्यवस्था के लिये कई थानों का जाप्ता तैनात रहा।

