अंबेडकर जयंती समारोह समिति अंता की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

Apr 21, 2026 - 18:55
 0
अंबेडकर जयंती समारोह समिति अंता की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

अंता (शफीक मंसूरी ) बारां जिले के अंता कस्बे में एनटीपीसी रोड पर स्थित मीणा छात्रावास में सोमवार को अंबेडकर जयंती समारोह समिति अंता की समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें अंबेडकर जयंती कार्यकम की समीक्षा की गई। इसके साथ ही आने वाले समय में कार्यक्रम को ओर बेहतर कैसे बनाया जाए इस पर विचार विमर्श हुआ।                  कोषाध्यक्ष ने प्रस्तुत किया आय व्यय का ब्यौरा,मौजूद लोगों ने प्रशंसा की।

समिति कोषाध्यक्ष धर्मराज मेघवाल ने समिति पदाधिकारियों के समक्ष पूरे कार्यक्रम का आय व्यय का ब्यौरा विस्तृत रूप से प्रस्तुत किया जिसको बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने सराहा।समिति अध्यक्ष जगदीश पंवार ने समिति सदस्यों का किया आभार व्यक्त।          
 बैठक के दौरान समिति अध्यक्ष जगदीश पंवार ने अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के दौरान समिति सदस्यों द्वारा तन मन धन से सहयोग करने एवं कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए एकजुटता का परिचय देने के लिए सभी सदस्यों, पदाधिकारियों,कार्यक्रम के भामाशाहों, और विभिन्न समुदाय  के स्वागतकर्ता सहित आमजन का आभार व्यक्त किया।

संरक्षक रामदेव  मीणा,उपाध्यक्ष दिलखुश मीणा ,महासचिव बबलू मीणा,सलाहकार मंत्री रामफूल मीणा, भूपेंद्र बौद्ध,  डॉ.कालूलाल महावर, हरिप्रकाश अध्यापक, व्याख्याता कमल नारायण मेघवाल ,उपाध्यक्ष गजेन्द्र शांत,सचिव राकेश गोडाला, दुर्गा शंकर मीणा,मीडिया प्रभारी संजय बागड़ी,कोषाध्यक्ष धर्मराज मेघवाल ,अध्यक्ष जगदीश पंवार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................