दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, रैणी थाने में मामला दर्ज, मृतका कोमल देवी की छोटी बहन ने दी

Jun 24, 2025 - 13:16
 0
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, रैणी थाने में मामला दर्ज, मृतका कोमल देवी की छोटी बहन ने दी

राजगढ़ (अलवर)  अनिल गुप्ता 
रैणी थाने में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला दर्ज कराने वाली छोटी बहन ने अपने पति सहित सास, ससुर देवर सहित ससुरालजनो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया, मृतका व उसकी छोटी बहन दोनों का एक ही परिवार में है ससुराल, मृतका की छोटी बहन पुष्पा देवी ने दर्ज कराया है कि बीती रात करीब  तीन बजे रात्रि को उसके ससुराल वालो मे सास कैशन्ता,  ससुर चेतराम, मेरे पति सोनू, ननद अनिता, देवर महावीर ने उसके व उसकी बहिन कोमल के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया ये लोग मुझे व मेरी बहन को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। तथा उसे और उसकी बहन को पूर्व में भी दहेज का ताना देने हुए मारपीट व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे है। 
तथा दोनो बहिनों के साथ इनके द्वारा मारपीट करने के बाद हम अपने-अपने कमरे में चली गई जब रात को मेरी आँख खुली तो मैने देखा कि मेरे पति सोनू, ससुर, सास , देवर व ननद ने मेरी बहिन कोमल को पंखे के लटका रखा है। जब मैने चिल्लाने कोशिश की तो इन लोगो ने मेरा मुँह बंद दिया और मेरे साथ लात घूसो से मारा।  इन लोगो ने एक राय होकर मेरी बहिन को जान से खत्म कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................