अंजुमन इस्लामियां कमेटी की बैठक में सदर माजिद सलीम ने कमेटी की भंग; 16 जनवरी को होगा अंजुमन सदर का चुनाव
बारां:(राजस्थान) मदरसा अंजुमन इस्लामियां बारां की अंजुमन कमेटी की बैठक 31 दिसंबर 2025 बुधवार को अंजुमन मदरसे में सदर माजिद सलीम की सदारत में संपन्न हुई। बैठक में सदर माजिद सलीम ने बताया कि 16 जनवरी 2026 को कमेटी का 3 साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा । इस लिए उन्होंने कमेटी के भंग होने की घोषणा की, ओर 16 जनवरी 2026 को तय समय पर अंजुमन कमेटी के नए सदर के चुनाव करवाने की घोषणा की।
प्रेस प्रवक्ता शाहिद इकबाल भाटी ने बताया कि सदर माजिद सलीम ने अंजुमन के निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए एक कमेटी का गठन किया, जिनमें एडवोकेट फिरोज खान, एडवोकेट रईस हाशमी, मास्टर शौकत अंसारी, मास्टर अनवर अली, मास्टर अब्दुल सलाम दिलावर को चुनाव कमेटी में शामिल किया है जिनकी देखरेख में पूरी चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न होगी। चुनावी प्रकिया की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 05 जनवरी 2026 को सभी पंचायतों को रुक्के जारी कर दिए जाएंगे। जिसमें सभी पंचायतों द्वारा अपनी पंचायतों से बेहतर तालीम याफ़्ता एक सदस्य भेजने की गुजारिश की, ताकि अंजुमन में आकर तालीम के इस इदारे को मजबूती दे सके। रुकके अंजुमन में जमा करने की आखिरी तारीख 11 जनवरी 2026 रखी गई है। अंजुमन सदर माजिद सलीम ने शहर की सभी पंचायतों से अपील की है के वो अपनी - अपनी पंचायतों में पारदर्शिता ओर बिना किसी मनमुटाव के साथ एक सदस्य भेजे, ओर किसी तरह के विवाद की स्थिति में चुनाव कमेटी के सभी सदस्यों के सामने अपनी बात को रखे, ताकि समाज की तमाम समस्याओं का समाधान समाज के अंदर ही हो सके और प्रशाशन को किसी भी तरह समाज के इस नुमाइंदगी के काम में शामिल करना न पड़े।
बैठक में ये रहे मौजूद
अंजुमन कमेटी के बैठक में नायब सदर जाकिर मंसूरी, सेकेट्री मोहम्मद आसिफ, खजांची अशफाक मयूर, प्रोग्राम कन्वीनर इकबाल नेता, एडवोकेट नवीद अशफाक रजा, पप्पू नेता, सलीम मंसूरी, मोहम्मद हुसैन, सद्दाम हुसैन, इकबाल रीगल, शकील भाई, गयासुद्दीन सप्पू भाई सहित अन्य मेंबर मौजूद रहे।


