भाया ने मतदाताओं एवं ग्रामीणों का जताया आभार

Jan 15, 2026 - 13:42
Jan 15, 2026 - 14:29
 0
भाया ने मतदाताओं एवं ग्रामीणों का जताया आभार
अंता (शफीक मंसूरी ) कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष अन्ता ओम सुमन मिर्जापुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्ता विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री प्रमोद जैन भाया द्वारा लगातार अन्ता विधानसभा क्षैत्रों के गांवों में पहुंचकर धन्यवाद यात्रा के माध्यम से मतदाताओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया जा रहा है। गुरूवार को अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया तहसील अन्ता क्षेत्र के गांव बालाखेडा, बमूलिया जोगियान, धतूरिया, काषीपुरा, रूपपुरा, सिन्धपुरी, तीखोद एवं गणेषपुरा में पहुंचकर मतदाताओं एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों एवं ग्रामीणों द्वारा गांवों में प्रमोद जैन भाया का फूल मालाओं, साफाबंदी, आतिषबाजी कर एवं घोडी पर बिठाकर भव्य आत्मीय स्वागत सम्मान किया गया। भाया द्वारा बुजुर्गाे के चरण वंदन किए तथा मंदिरों पर ढोक लगाई। ग्रामीणों द्वारा इस दौरान विधायक भाया को कई समस्याओं को लेकर अपने परिवाद भी सौंपे गए।
अन्ता विधायक प्रमोद जैन भाया ने कहा कि जनतंत्र में मतदाता ही सबसे बडी ताकत होती है तथा अन्ता विधानसभा क्षैत्र के मतदाताओं ने एक बार फिर से उन पर जो विष्वास जताते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया है इसके लिए वह जिन्दगी भर ऋणी रहेंगे तथा क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर नही छोडेंगे। 
भाया आज करेंगे इन गांवों में जाकर मतदाताओं का धन्यवाद ज्ञापित- भाया शुक्रवार 16 जनवरी को सोरखण्डकलां, देवपुरा, कालाखेडा, सांकली, सरकन्या, पचेलकलां, पचेलखुर्द, काचरी एवं तामखेडा में पहुंचकर मतदाताओं तथा ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................