तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

Jun 2, 2026 - 15:10
 0
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम की मौत, सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम; पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू

शिवगंज (सिरोही) शिवगंज तहसील के पोसालिया कस्बे में कल एक ट्रैक्टर की टक्कर से 10 वर्षीय बालिका हिमांशी कुमारी की असामयिक मृत्यु के बाद उपजे तनाव को स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सूझबूझ से शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पोसालिया कस्बे में सड़क पार करते समय एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम हिमांशी कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे, दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर मुख्य सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया था।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा। थानाधिकारी कैलाश दान, एएसआई गिरधर सिंह, देवाराम, गणपत विश्नोई, श्रवण कुमार तथा पटवारी मदन सिंह मीणा ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को ढाढस बंधाया और आश्वस्त किया कि दोषी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा तथा नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

पुलिस व प्रशासन की समझाइश के बाद ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त कर जाम हटा दिया। पुलिस ने मृतका के शव को पोसालिया के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • प्रशासन ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। पुलिस द्वारा फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है