आबू-देलवाड़ा जैन महातीर्थ के 2031 में पूरे होंगे 1000 वर्ष: राष्ट्रीय सहस्त्राब्दी महामहोत्सव समिति गठित, सुनील जे. सिंघी बने राष्ट्रीय संयोजक

Jul 22, 2026 - 15:27
Jul 22, 2026 - 20:06
 0
आबू-देलवाड़ा जैन महातीर्थ के 2031 में पूरे होंगे 1000 वर्ष: राष्ट्रीय सहस्त्राब्दी महामहोत्सव समिति गठित, सुनील जे. सिंघी बने राष्ट्रीय संयोजक

देश के पांच महातीर्थों में से एक आबू-देलवाड़ा जैन महातीर्थ के 1000 वर्ष 2031 में पूरे होंगे। इस अवसर पर एक विशाल सहस्त्राब्दी महामहोत्सव आयोजित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है। देलवाड़ा ट्रस्ट मंडल द्वारा गठित इस समिति के राष्ट्रीय संयोजक भारत सरकार के राष्ट्रीय व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील जे. सिंघी को बनाया गया है। ट्रस्ट के प्रस्ताव को श्री जैन संघ सिरोही के टिलायतों ने अनुमोदित किया। संघ के मुख्य टिलायत दीपक के. चौधरी ने ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुनील जे. सिंघी को समिति का राष्ट्रीय संयोजक बनाने की घोषणा की। यह समिति जैन आचार्य भगवंतों के मार्गदर्शन में कार्य करेगी। इसमें देलवाड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टीगण, सिरोही जैन संघ के सभी टिलायतगण, देश भर में कार्यरत श्री सिरोही जैन संघ के अध्यक्ष-सचिव, प्रमुख जैन श्री संघों के प्रतिनिधि, उद्योगपति, श्रेष्ठीवर्ग, राजनीतिज्ञ और समाज से जुड़े सभी संगठनों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। महामहोत्सव से पहले आबू-देलवाड़ा तीर्थ पर आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसमें उपासरे, धर्मशालाएं, भोजनशाला और अत्याधुनिक प्रवेश द्वार का निर्माण शामिल है। समिति इसका मास्टरप्लान तैयार कर भारत सरकार और राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगी।

सिरोही के मूल निवासी सुनील सिंघी लंबे समय से श्री आबू-देलवाड़ा तीर्थ ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। वह भारत सरकार के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में पहले जैन सदस्य भी रह चुके हैं। सिंघी ने सिरोही में हीरसूरी उपासरे में चातुर्मास के लिए पधारे आचार्य भगवंत जगच्चन्द्रसूरीश्वर महाराज से वंदन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने आचार्य से सहस्त्राब्दी महामहोत्सव के लिए मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया। आचार्य ने कहा कि यह सिरोही देवभूमि का सौभाग्य है कि यहां प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का एक ऐसा प्राचीन तीर्थ है, जिसके एक हजार वर्ष पूरे होंगे और श्री सिरोही जैन संघ उसका महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। उन्होंने संघ एवं समिति के राष्ट्रीय संयोजक सुनील सिंघी को आर्शीवाद देते हुए कहा कि 2031 में यह आयोजन जैन शासन में अभुतपूर्व एवं यादगारपूर्ण होगा ओर जो इसके साक्षी बनेगें वो भी भाग्यशाली होगें। सिंघी ने बताया कि इस राष्ट्रीय सहस्त्राब्दी महामहोत्सव समिति में सभी साधु-साध्वीजी भगवंतो, संघों, प्रमुख ट्रस्टों, संस्थाओं समाज के श्रेष्ठीवर्यो से लगातर सम्पर्क कर उन्हें इस आयोजन में जोड़ना ओर आबू देलवाड़ा में अत्याधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................