संगठन को धार देने श्रीजी का चौक में जुटेंगे कांग्रेसी: पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की मौजूदगी में आगामी चुनावों पर मंथन

Jul 24, 2026 - 18:11
 0
संगठन को धार देने श्रीजी का चौक में जुटेंगे कांग्रेसी: पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया की मौजूदगी में आगामी चुनावों पर मंथन

अंता (शफीक मंसूरी)। जिला कांग्रेस कमेटी, बारां की मासिक संगठनात्मक बैठक का आयोजन आगामी 26 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे श्रीजी का चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा करेंगे, जबकि अंता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

छात्र हित और आगामी चुनावों पर रहेगा मुख्य फोकस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि बैठक में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर गहन मंथन किया जाएगा। विशेष रूप से नीट (NEET) पेपर लीक प्रकरण में प्रभावित विद्यार्थियों की न्यायोचित मांगों के समर्थन में आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। इसके साथ ही आगामी स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनावों को लेकर रणनीति बनाकर सांगठनिक दिशा तय की जाएगी।

दिग्गज नेताओं व जनप्रतिनिधियों का जुटेगा मजमा बैठक में बारां जिले के विधायक, पूर्व विधायक, प्रत्याशी, जिला प्रमुख, प्रधान, नगर निकायों के सभापति व पार्षद, एआईसीसी व पीसीसी सदस्य, ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों सहित अग्रिम संगठनों, विभागों व प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष और कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।

संगठन महामंत्री ने बताया कि सभी आमंत्रित सदस्यों को सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से सूचना भेज दी गई है तथा सभी से तय समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................