हिजाब पर बदसुलूकी और मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर हमलों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

Dec 26, 2025 - 13:23
 0
हिजाब पर बदसुलूकी और मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों पर हमलों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

बारां (राजस्थान) देश में हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं के साथ हो रही बदसुलूकी, मानसिक प्रताड़ना और उनके संवैधानिक अधिकारों पर बढ़ते हमलों के विरोध में सोमवार को बारां शहर की ग़ैरतमंद मुस्लिम ख़्वातीन के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर एवं उपजिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान मुस्लिम महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और धार्मिक स्वतंत्रता की ओर आकर्षित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि हाल के दिनों में सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों एवं कार्यस्थलों पर हिजाब को लेकर महिलाओं को अपमान, भेदभाव और मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है, जो न केवल महिला गरिमा के विरुद्ध है बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त समानता, धार्मिक स्वतंत्रता और व्यक्तिगत अधिकारों का भी खुला उल्लंघन है।

ज्ञापन में मांग की गई कि हिजाब पहनने के कारण किसी भी महिला के साथ किसी प्रकार का भेदभाव न किया जाए तथा ऐसी घटनाओं में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रशासन से यह भी आग्रह किया गया कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कलेक्टर ने ज्ञापन प्राप्त करते हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ज्ञापन सौंपने वाली मुस्लिम महिलाओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस संवेदनशील मुद्दे पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाएगा, जिससे मुस्लिम महिलाएं बिना भय और भेदभाव के अपने धार्मिक एवं संवैधानिक अधिकारों के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................