माँ की मेहनत रंग लाई 6 साल की बेटी ने घर पर ही किया पूरा कुरआन मुकम्मल

Jul 5, 2026 - 17:32
 0
माँ की मेहनत रंग लाई 6 साल की बेटी ने घर पर ही किया पूरा कुरआन मुकम्मल

अंता ( शफीक मंसूरी ) अंता सीएडी तिराहा डाबरा परिवार में माँ की मेहनत रंग लाई: 6 साल की बेटी ने घर पर ही पूरा कुरआन ए पाक  किया मुकम्मल माँ रहनुमा बानो ने अपनी 6 साल की बेटी आफिया  कों खुद ने घर पर ही कुरआन ए पाक के 30 पारे पढ़ा कर एक मिसाल पेश की इसका मतलब ही है इल्म मोहब्बत दुआ आजकल महंगे कोचिंग के जमाने में एक माँ ने घर बैठे 6 साल की बच्ची को पूरा कुरआन मुकम्मल करवा दिया। ये खबर दिल को छू जाती है।आज के दौर में जहाँ बच्चे मोबाइल में लगे हैं, वहीं एक माँ ने अपनी 6 साल की बेटी को घर पर बैठकर पूरा कुरआन-ए-पाक मुकम्मल करवा दिया। बच्ची की माँ खुद उसकी उस्तानी बनीं। फज्र के बाद से लेकर रात तक बेटी को पढ़ाती, सुनती और रिवीजन करवाती रहीं। बिना किसी मदरसे, बिना किसी ट्यूशन के सिर्फ माँ की दुआ और मेहनत से ये मंजिल मिली।

 बच्ची के वालिद शहीद पठान भैय्या ने कहा हमें फख्र है कि अल्लाह ने हमें ऐसी बेटी दी। हम चाहते हैं कि ये इल्म आगे चलकर कौम और मिल्लत के काम आए बीवी ने दिन-रात एक कर दिया। खाना बनाते वक्त भी आयतें सुनाती थीं। अल्लाह ने माँ की गोद को पहला मदरसा बना दिया।आज के दौर में और इलाके की महिलाओं के लिए ये एक बड़ी मिसाल है। उलेमाओं का कहना है कि "जन्नत माँ के कदमों तले है और जिस माँ ने कुरआन पढ़ा दिया, उसके लिए तो जन्नत के दरवाजे और भी खुल गए।एक माँ ने घर में मदरसा खोल दिया। काश हर घर की माँ ऐसी बन जाए तो कौम में ना इत्तेफाकी भी खत्म हो और इल्म भी बढ़े। लोग घर जाकर माँ और बेटी दोनों को मुबारकबाद दे रहे हैं। माँ कहती हैं - मैंने बस इतना किया कि टीवी बंद किया और कुरआन खोला। बेटी ने बाकी कमाल खुद कर दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है