युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में गरजे साजिद खान: बोले— 'BJP सरकार अंग्रेजी हुकूमत की राह पर, देश का युवा और भगवान श्री राम भी नहीं करेंगे माफ

Jul 24, 2026 - 19:03
 0
युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में गरजे साजिद खान: बोले— 'BJP सरकार अंग्रेजी हुकूमत की राह पर, देश का युवा और भगवान श्री राम भी नहीं करेंगे माफ

बालोतरा/जोधपुर (बरकत खा)। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश संयुक्त सचिव एवं बालोतरा सह-प्रभारी साजिद खान जोधाणा ने केंद्र सरकार और विभिन्न प्रदेशों में युवाओं व महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। एक बयान जारी करते हुए उन्होंने इस बर्बरता की तीखी निंदा की और केंद्र की भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाया।

"जंतर-मंतर पर पाबंदियां तालिबानी आदेश जैसी" साजिद खान ने कहा कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर के आसपास खाने-पीने की दुकानें तक बंद करवा देना पूरी तरह से 'तालिबानी फरमान' जैसा है। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार ने निहत्थे युवाओं और महिलाओं पर लाठियां भांजकर यह साबित कर दिया है कि वह ब्रिटिश हुकूमत की राह पर चल रही है। जिस तरह से अत्याचार किया गया, उससे पूरी दुनिया में देश की छवि धूमिल हुई है।"

"भगवान श्री राम भी ऐसे कृत्य को माफ नहीं करेंगे" कांग्रेस नेता ने हमला जारी रखते हुए कहा कि अपने हक और अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे देश के युवाओं के साथ ऐसा अत्याचार भगवान श्री राम भी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा के इस दमनकारी रवैये का करारा जवाब आगामी चुनावों में देश की जनता देगी और सरकार को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से हस्तक्षेप की अपील मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए साजिद खान ने देश की महामहिम राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) से गुहार लगाई है। उन्होंने निवेदन किया कि वायरल वीडियो के आधार पर महिलाओं व युवाओं पर लाठीचार्ज करने और अत्याचार ढहाने वाले पुलिस अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर सख्त कानूनी कार्रवाई के आदेश जारी किए जाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................