निठार में नई सब-कृषि मंडी को ₹1.77 करोड़ की सौगात: वैर विधायक कोली की मांग पर CM भजनलाल और कृषि मंत्री किरोड़ीलाल का बड़ा फैसला

Jul 24, 2026 - 19:07
 0
निठार में नई सब-कृषि मंडी को ₹1.77 करोड़ की सौगात: वैर विधायक कोली की मांग पर CM भजनलाल और कृषि मंत्री किरोड़ीलाल का बड़ा फैसला

वैर (भरतपुर)।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने वैर विधानसभा क्षेत्र की जनता को एक बड़ी सौगात दी है। स्थानीय विधायक बहादुर सिंह कोली और क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर राज्य सरकार ने ग्राम निठार में सब-कृषि मंडी स्वीकृत करते हुए इसके लिए ₹177 लाख 04 हजार का बजट भी मंजूर कर दिया है।

प्रथम चरण में चारदीवारी और समतलीकरण का काम

वैर विधायक बहादुर सिंह कोली ने बताया कि भरतपुर, दौसा और करौली जिले की सीमा पर स्थित निठार गांव में बनने वाली इस मंडी का निर्माण कार्य कृषि विपणन बोर्ड की देखरेख में होगा। स्वीकृत बजट से प्रथम चरण में चारदीवारी निर्माण और भूमि समतलीकरण का कार्य कराया जाएगा। विधायक ने बताया कि भुसावर-वैर कृषि उपज मंडी के तहत अब तक वैर, भुसावर और हलैना में मंडियां संचालित थीं, और निठार क्षेत्र की चौथी स्वीकृत मंडी बन गई है। इससे तीनों जिलों के दर्जनों गांवों के किसानों को अपनी उपज बेचने में आसानी होगी और क्षेत्र में व्यापार व रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

भरतपुर में कृषि विश्वविद्यालय खोलने की मांग

इस निर्णय के बाद विधायक बहादुर सिंह कोली और 'समृद्ध भारत अभियान' के निदेशक सीताराम गुप्ता ने मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री का आभार व्यक्त किया। साथ ही दोनों ने सरकार से भरतपुर जिले में एक नया कृषि विश्वविद्यालय खोलने तथा वर्ष 2025 के बजट में स्वीकृत हुए 'फूड प्रोसेसिंग सेंटर' की शीघ्र स्थापना की मांग दोहराई है।

सीताराम गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र में कृषि, शिक्षा, पेयजल, बिजली, बागवानी और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लगातार सुझाव भेजे जा रहे हैं। गौरतलब है कि हाल ही में भुसावर में कृषि कॉलेज, छात्रावास व कैंटीन भवनों का भव्य लोकार्पण राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा द्वारा किया गया था।

क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर, जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

निठार में कृषि मंडी की स्वीकृति और बजट जारी होने पर पूर्व आईपीएस अधिकारी मुकेश कुमार मीणा, समृद्ध भारत अभियान निदेशक सीताराम गुप्ता, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज, दीवली सरपंच भाग्यश्री मीणा, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पथैना, व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषि पचौरी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा और विधायक बहादुर सिंह कोली का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................