महिला का गला काटने की घटना का मात्र 06 घण्टे में पर्दाफाश कर समदड़ी पुलिस ने आरोपी किया दस्तयाब
बालोतरा (बरकत खान) पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा रमेश आईपीएस ने बताया कि जिले में पुलिस थाना समदड़ी में क्षेत्र में युवती का गला काटने की सनसनीखेज घटना की सूचना पर दिए गए दिशा-निर्देशानुसार हरफूलसिंह आरपीएस.. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं देरावरसिंह आरपीएस, वृताधिकारी सिवाना के सुपरवीजन में नरपतदान निपु. थानाधिकारी समदड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मात्र 06 घण्टे में पर्दाफाश करते हुए आरोपी गोविन्द को जालोर से दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है।
घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पीड़िता गला कटा हुआ अवस्था में पाई गई। मजरूबा को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया तथा उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमडीएम अस्पताल, जोधपुर के लिए रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार उक्त घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी सहायता, पारंपरिक पुलिसिंग एवं आसूचना संकलन के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए प्राप्त सूचना के अनुसार अज्ञात आरोपी का पता लगाया गया। टीम द्वारा भरसक प्रयास कर संदिग्ध गोविंद पुत्र पांचाराम, जाति जोगी, उम्र 20 वर्ष, पेशा चालक, निवासी एफसीआई कॉलोनी, जालोर, जिला जालोर को दस्तयाब किया गया। घटना के संबंध में आरोपी गोविंद से गहनतापूर्वक पूछताछ जारी है।