कृषि महाविद्यालय मे आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

Jan 2, 2026 - 09:03
 0
कृषि महाविद्यालय मे आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) कृषि महाविद्यालय भुसावर पर नववर्ष के उपलक्ष में नवागुन्तक विद्यार्थियों का तिलक लगाकर तथा कलाई में धागा बांधकर स्वागत किया तथा आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया। 
महाविद्यालय के डीन डॉ उदय भान सिंह ने नववर्ष वर्ष 2026 की शुभकामनाएं देते हुए महाविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का विकास विद्यार्थियों के विकास में निहित है। अल्प समय में महाविद्यालय का यथेष्ठ विकास हुआ है, वर्तमान में यहां आला दर्जे के कक्षा-कक्ष प्रयोगशालायें, पुस्तकालय, मेडीकल रूम, खेल एवं संास्कृतिक सुविधाऐं, लैण्डस्केप सहित विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की सभी सुविधाऐ उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि यहां से डिग्री प्राप्त विद्यार्थियों के जेआरएफ, क्यूट सहित तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम रहे हैं। डॉ. राहुल कुमार आमुखीकरण कार्यशाला में महाविद्यालय के सामान्य नियम, एंटीरैगिंग, स्कॉलरशिप, ड्रेस कोड व परीक्षा संबंधी जानकारी पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की। डॉ. एस.एल. यादव ने पुस्तकालय, डॉ. मोहित कुमार ने एन.एस.एस. व स्पोर्टस तथा भानुप्रिया पंकज ने छात्रावासों की नियमावली प्रस्तुत की। 
कार्यक्रम में डॉ. आकाश तंवर, गीता गवारिया, प्रेम कुमारी, राहुल मीणा, राजेंद्र सिंह, दीपक मीणा सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है